{"_id":"69b6ced5337246d5940708ff","slug":"a-young-man-was-murdered-in-fatehabad-due-to-an-old-rivalry-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
संदीप, मृतक युवक
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
फतेहाबाद शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा निवासी संदीप उर्फ दीपा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन