{"_id":"69b7a1c563113af1dd0dc835","slug":"minister-anil-vij-slams-congress-in-ambala-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पूर्व सीएम हुड्डा में डर, विधायकों को बांध कर घूम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पूर्व सीएम हुड्डा में डर, विधायकों को बांध कर घूम रहे
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए हैं।
अनिल विज, ऊर्जा मंत्री
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दो राज्यसभा सीटों को जीतने का दावा किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे मैं स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर।
Trending Videos
पूर्व सीएम हुड्डा पर कसा तंज
मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था। इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा सभी को बांध कर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान
उल्लेखनीय है कि आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग हो रही है। वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए हैं। दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री अनिल विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से अनिल विज अपने घर पर ही थे। आज वोटिंग के लिए वे निकले हैं। बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11:20 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन