{"_id":"69b7db9352d9b54770074a23","slug":"video-garbage-scattered-in-the-grain-market-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: खरीद सीजन से पहले बदहाल अनाज मंडी, जगह-जगह फैला हुआ कूड़ा और गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: खरीद सीजन से पहले बदहाल अनाज मंडी, जगह-जगह फैला हुआ कूड़ा और गंदा पानी
अनाज मंडी में सरसों और गेहूं खरीद सीजन शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है और नालों का गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। ऐसे हालात में किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 28 मार्च से सरसों और 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है, लेकिन मंडी में अभी तक कोई ठोस तैयारी दिखाई नहीं दे रही। मंडी में सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा किसानों और मजदूरों के लिए कैंटीन या पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी बनी हुई है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।