Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Aam Aadmi Party's Constituency In-charge Stages Unique Protest in Phagwara
{"_id":"69b77d0bb0c15fa17c0d9934","slug":"video-aam-aadmi-partys-constituency-in-charge-stages-unique-protest-in-phagwara-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ने किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ने किया अनोखा प्रदर्शन
फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान के घर के आगे धरना लगाने के लिए आने वाले कांग्रेसियों का मजाक उड़ाते हुए अनोखा प्रदर्शन किया।
हरनूर सिंह मान ने अपने हाथ में बच्चों के बजाने वाले बाजे लेकर कांग्रेस के फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल पर तंज करते हुए कहा कि आप ये बाजा घर में बैठकर बजाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से जो भी महिलाएं आई हैं। वह उनकी बहनें हैं, उन्होंने उनके लिए खाने-पीने का सामान और तोहफे भेजे हैं।
गौरतलब है कि फगवाड़ा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में रविवार को आप के प्रदेश प्रवक्ता एवं हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान के घर का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था जिसकी भनक हरजी मान को लग गई तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अपने घर के बाहर खड़े हो कर यह अनोखा प्रदर्शन किया।
हालांकि फगवाड़ा पुलिस ने किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए कांग्रेस के आए समर्थकों को गुरु हरगोविंद नगर में स्थित ब्लड बैंक के पास ही रोक लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।