{"_id":"69b7be51e5342954d7022f68","slug":"video-national-vaccination-day-celebrated-in-civil-hospital-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सिविल अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सिविल अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सिविल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों का विशेष टीकाकरण किया गया। महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे ना बताया कि हर साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च को मनाया जाता हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग झज्जर द्वारा आमजन को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष संदेश जारी किया गया। सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान एवं कार्यक्रम अधिकारी (उप सिविल सर्जन) डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में वर्ष 2025-26 के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सराहनीय कार्य हुआ है और जिले में पूर्ण टीकाकरण कवरेज लगभग 96 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।