{"_id":"69b7d2500fc7183b45006efa","slug":"badaun-double-murder-case-hpcl-orders-removal-of-suspected-staff-20-employees-getting-salary-without-duty-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं हत्याकांड में खुलासा: संदिग्ध भूमिका वाले कर्मियों की होगी छुट्टी, 20 कर्मी बिना ड्यूटी के पा रहे वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं हत्याकांड में खुलासा: संदिग्ध भूमिका वाले कर्मियों की होगी छुट्टी, 20 कर्मी बिना ड्यूटी के पा रहे वेतन
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:39 PM IST
सार
बदायूं हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। संदिग्ध भूमिका वाले कर्मियों की प्लांट से छुट्टी होगी। 20 कर्मी बिना ड्यूटी के वेतन पा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार भी प्लांट में नौकरी करते पाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 16
बदायूं दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। एचपीसीएल के अधिकारियों ने कर्मचारियों को रखने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि सैजनी गांव के जो भी कर्मचारी संदिग्ध भूमिका वाले हैं उन सभी को निकालकर नए कर्मचारी बाहर से नियुक्त किए जाएं। इसको लेकर भी क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार भी प्लांट में नौकरी करते पाए गए हैं। इसी के साथ ही गांव के तमाम लोग प्लांट में नौकरी करते आ रहे थे। घटना के बाद एचपीसीएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो यह मामला खुलकर सामने आ गया।
Trending Videos
2 of 16
एचपीसीएल प्लांट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
20 कर्मी बिना ड्यूटी के पा रहे वेतन
यह भी पता लगा है कि 20 से अधिक कर्मचारी बिना ड्यूटी किए ही वेतन पा रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को उन्हें प्लांट से निकालने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार की मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी नहीं चला बुलडोजर
आरोपी का मकान-दुकान चिह्नित होने के बाद भी प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की है। लोगों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करके उसे स्टे आॅर्डर लाने का मौका दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भले ही जेल में है, लेकिन पैरवी करने वाले लोग भाग-दौड़ कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में अब भी लीपापोती कर रहा है।
4 of 16
दुकान पर नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
सैजनी गांव के बहुत से लोगों ने बंजर पड़ी जमीनों पर कब्जा कर मकान और दुकानें बना ली हैं। फिलहाल, चिह्नित किए गए ऐसे 10 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तीन दिनों में अगर उचित जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
5 of 16
सैंजनी गांव स्थित प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
प्लांट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है और पीएसी की तैनाती भी की गई है। जो भी अवैध निर्माण चिन्हित हुआ है उसके ध्वस्तीकरण की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।- अवनीश राय, डीएम
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।