सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bus collides with Scorpio and overturns, two dead, 30 injured

अखनूर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो से टकराकर पलटी बस, दो की मौत, 30 घायल

अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 16 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अखनूर जा रही तेज रफ्तार बस कोट गढ़ी के पास स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30 यात्री घायल हो गए।

Bus collides with Scorpio and overturns, two dead, 30 injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खौड़ से अखनूर जा रही एक तेज रफ्तार बस रास्ते में स्कॉर्पियो से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बस (JK02 CL 5466) खौड़ से अखनूर की ओर जा रही थी। जब बस कोट गढ़ी क्षेत्र के पास पहुंची तो उसकी टक्कर एक स्कॉर्पियो (JK02 DL 8417) से हो गई। स्कॉर्पियो को सुशील कुमार पुत्र शमशेर चंद, निवासी खौड़ कैंप चला रहे थे। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed