{"_id":"69ba37f75476e696cc0c9faa","slug":"lieutenant-governor-manoj-sinha-on-tuesday-issued-a-stern-warning-to-separatist-elements-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकमुक्त होगा जम्मू-कश्मीर, 'शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं', एलजी ने अलगाववादी ताकतों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकमुक्त होगा जम्मू-कश्मीर, 'शांति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं', एलजी ने अलगाववादी ताकतों को दी चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अलगाववादी तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश जल्द ही आतंकवाद मुक्त होगा।
रियासी में परेड कमांडर महिला कांस्टेबल को सम्मानित करते एलजी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अलगाववादी तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लोगों को बांटने या विकास में बाधा डालने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। वे तलवाड़ा स्थित सहायक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सिपाहियों के पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos
सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति, कानून-व्यवस्था या नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। शांति भंग करने, व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित करने या हिंसा भड़काने के किसी भी प्रयास का कानून के पूर्ण बल से सामना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ऐसे कृत्यों के खिलाफ बिना किसी अपवाद के सभी आवश्यक उपाय करेगी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस व्यवस्था और स्थिरता की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। एलजी ने कठिन प्रशिक्षण पूरा करने पर जवानों को बधाई देते हुए उनसे केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
जल्द ही प्रदेश आतंकवाद से मुक्त होगा : उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का पालन करती है। उन्होंने कहा, हम सभी एजेंसियों के साथ मिलकर बहुआयामी रणनीति पर काम कर रहे हैं और जल्द ही प्रदेश आतंकवाद से मुक्त हो जाएगा।