{"_id":"69b7fd9200271a7ba20718e4","slug":"stray-dogs-attack-four-year-old-child-flesh-torn-from-multiple-spots-in-bareilly-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह से मांस नोचा, आंतें बाहर निकलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह से मांस नोचा, आंतें बाहर निकलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। नवाबगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसके शरीर से मांस नोच खाया, जिससे बच्चे की आंतें तक बाहर निकल आईं। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल में भर्ती मासूम बच्चा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में मुर्गी फार्म के बाहर खेल रहे गांव अंबरपुर निवासी टिंकू के चार वर्षीय पुत्र बासू (4) पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बच्चे को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने एसडीएम और विधायक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
Trending Videos
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी टिंकू ने बताया कि वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सतुईया में मुर्गी फार्म पर परिवार के साथ मजदूरी करते हैं। उनका बेटा बासू रविवार को फार्म के बाहर खेल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बासू पर हमला कर दिया। इससे बासू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंतें तक बाहर निकल आईं। परिजन आनन फानन घायल बच्चे को नगर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में दामाद ने सास और साले को मार डाला, पंचायत के दौरान चाकू से किया हमला, मौके से भागा
इस घटना के बाद सोमवार को टिंकू ने अपने परिजनों के साथ एसडीएम उदित पंवार और विधायक डॉक्टर एमपी आर्य से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित को उत्तर प्रदेश शासन से विवेकाधीन कोष से मदद का आश्वासन दिया है। वन विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।
मांस खाकर हिंसक हो रहे कुत्ते
ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी फार्म के आसपास कुत्ते मंडराते रहते हैं। मुर्गी मरने या गांव के पशुओं की मौत के बाद आवारा कुत्ते उनका मांस खाते हैं। साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी फार्म के आसपास कुत्ते मंडराते रहते हैं। मुर्गी मरने या गांव के पशुओं की मौत के बाद आवारा कुत्ते उनका मांस खाते हैं। साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।