सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Mining Officer and Revenue Team Attacked

Bareilly News: खनन अधिकारी और राजस्व टीम पर हमला, सड़क पर दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली: FIR दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में 16 मार्च की रात अवैध खनन गिरोह ने जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार और राजस्व टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक राजस्वकर्मी घायल हुआ और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के सामने अधिकारी को मारने की धमकी दी गई।

Bareilly Mining Officer and Revenue Team Attacked
खनन अधिकारी और राजस्व टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में 16 मार्च की रात अवैध खनन करने वाले गिरोह ने जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार और राजस्व टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक राजस्वकर्मी घायल हो गया। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के सामने गिरोह के सदस्यों ने खनन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। खनन अधिकारी की ओर से दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें खनन माफिया के गुर्गे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ते नजर आ रहे हैं। चलती ट्रॉली से रेत गिरा रहे हैं। 

Trending Videos


जिला खनन अधिकारी ने इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार को बताया कि 15 मार्च की रात वह टीम के साथ चेकिंग करने निकले थे। बभिया गांव के पास बीस ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध खनन और परिवहन करते दिखीं। टीम को देखकर खनन में लगे लोग भागने लगे। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर वह थाने ला रहे थे। रास्ते में महेश व अन्य ने उन पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह 16 मार्च की रात बुखारा से फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर दोबारा चेकिंग के लिए निकले। बभिया गांव के पास फिर अवैध खनन होता मिला। उन्होंने राजस्व टीम के साथ दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर पकड़ लिए। राजस्व टीम ने अन्य वाहनों का पांच किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पकड़े गए वाहनों को वह थाने ला रहे थे।
रास्ते में कृपाल व महेश ने चार अन्य लोगों के साथ घेर लिया। पकड़े गए वाहनों को छुड़ाने के लिए हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। उनकी सरकारी कार पर पथराव किया। इसमें एक राजस्वकर्मी घायल हो गया।

खुद को भाजपा नेता बताकर करता था खनन
आरोपी कृपाल खुद को भाजपा नेता बताकर इलाके में रौब गांठता था। इसकी आड़ में वह अवैध खनन कराता था। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ उसके कई फोटो भी वायरल हो रहे हैं। त्योहारों के मौके पर वह इलाके में भाजपा नेताओं के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगवाता था। आरोपी ने इससे पहले कैंट थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह पर भी हमला किया था। राजनीतिक रसूख की वजह से तब उसके खिलाफ महज शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed