सब्सक्राइब करें

भयानक हादसा: कार में चीखते लोग, खून से सनी लाशें, मासूम समेत पांच की माैत; कैला देवी से लाैट रहा था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 02:51 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में भीषण हादसा हुआ। कैला देवी से लाैट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पिता-पुत्र समेत पांच की माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Five killed in road accident in Agra
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना चित्राहाट के बाह-कचाैरा घाट मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को कैला देवी का दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर में पूर्व फाैजी पिता-पुत्र सहित 5 की माैत हो गई। मृतकों में 3 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। मृतक इटावा और औरेया के रहने वाले थे।

 
Trending Videos
Five killed in road accident in Agra
आराध्या का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेड़ से टक्कर के बाद कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के चलते लोग उसमें फंस गए। वह मदद के लिए चीखते रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five killed in road accident in Agra
देवेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना रात तकरीबन 11:30 बजे की है। नगला बर, इकदिल, इटावा निवासी पूर्व फाैजी कामता प्रसाद (70) परिवार के लोगों के साथ दो गाड़ियों में राजस्थान के कराैली कैला देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को घर लौट रहे थे। चित्राहाट थाने से 200 मीटर की दूरी पर कार सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई।

 
Five killed in road accident in Agra
सीमा का फाइल फाेटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में बोलेरो कार सवार कामता प्रसाद, उनके छोटे बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधू सीमा (32), औरैया के प्रतापपुरा निवासी धेवते ऋषि (20) पुत्र चरन सिंह, 3 साल की आराध्या पुत्री नीरज की मौत हो गई। वहीं मृतक देवेंद्र का बेटा आदित्य (13), भाई दीपक की बेटी रोशनी (22), बेटा ऋषभ (18) और बोलेरो चालक उन्नाव के महोवा निवासी अवनीश घायल हो गए।

 
विज्ञापन
Five killed in road accident in Agra
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई के अस्पताल भेजा है। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार परिवार के अन्य लोग भी घटनास्थल पर आ गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की वजह से चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-VIDEO: रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता पड़ा महंगा, जमीन की रजिस्ट्री कराने आए शख्स का किया बैग पार; सब देखते रह गए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed