सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nine arrested including five minors for spying against country

यूपी-बिहार से पकड़े गए देश के नौ गद्दार: सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो, ऐसे मिलते थे 500 से लेकर 5000 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

ये सभी आरोपी पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोगा सिंह के सीधे संपर्क में थे। वे संदेश ऐप के जरिए उससे लगातार जुड़े हुए थे। 
 

Nine arrested including five minors for spying against country
पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित कौशांबी में जासूसी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। एसआईटी की टीम ने 20 मार्च को नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक पाकिस्तानी व्यक्ति के लिए देश की जासूसी कर रहे थे।

Trending Videos

यूपी से लेकर बिहार तक फैला नेटवर्क
गिरफ्तार किए गए लोगों में मेरठ के परतापुर का गणेश, बिहार के पूर्णिया जिला स्थित ओली टोला निवासी विवेक, मेरठ के शास्त्री नगर का गगन कुमार शामिल हैं। जौनपुर के काजीपुर स्थित सराय मोहद्दीन जामदारा शाहगंज का रहने वाला दुर्गेश भी पकड़ा गया है। इनके साथ मेरठ, गाजियाबाद और कौशांबी के पांच नाबालिग भी टीम ने गिरफ्तार किए हैं। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोगा सिंह के सीधे संपर्क में थे। वे संदेश ऐप के जरिए उससे लगातार जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य ठिकानों की बनाते थे शॉर्ट वीडियो
नाबालिग आरोपी शॉर्ट वीडियो बनाने का बहाना बनाकर सैन्य ठिकानों की फोटो-वीडियो भेजते थे। वे इन महत्वपूर्ण ठिकानों की लोकेशन भी पाकिस्तान भेज रहे थे। लोकेशन साझा करने के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल किया जाता था। एडीसीपी राजकरन नैय्यर ने इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी है।

भुगतान का तरीका
जासूसी के बदले आरोपियों को 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का भुगतान किया जाता था। यह राशि उन्हें अलग-अलग किस्तों में मिलती थी। आरोपी जन सेवा केंद्रों पर इंटरनेट के माध्यम से भुगतान कराते थे। वहां से वे नकद रुपये प्राप्त करते थे। इस तरीके से वे अपनी पहचान छिपाने का प्रयास करते थे।

मुख्य आरोपियों की तलाश
एसआईटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दो मुख्य आरोपी अभी भी वांछित हैं। इनमें बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नौशाद अली शामिल है। दूसरा मुख्य आरोपी भागलपुर का रहने वाला समीर उर्फ शूटर है। पुलिस इन दोनों की तलाश में लगातार जुटी हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed