सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eid Al-Fitr 2026: Moon Sighted in Lucknow; Eid Tomorrow—Maulana Khalid Rashid Urges: Do Not Offer Prayers on R

Eid Ul Fitr-2026: लखनऊ में दिखा चांद, ईद आज, मौलाना खालिद रशीद बोले- सुबह 10:15 बजे होगी सामूहिक दुआ

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 20 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाने का एलान किया गया। रमजान के 30वें दिन चांद की पुष्टि हुई। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सड़कों पर नमाज न पढ़ें।

Eid Al-Fitr 2026: Moon Sighted in Lucknow; Eid Tomorrow—Maulana Khalid Rashid Urges: Do Not Offer Prayers on R
ईद का चांद देखते शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नकवी व अन्य उलेमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को मुकम्मल हो गया। शनिवार को पूरे जिले में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। ईद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहर में खुशी व उत्साह का माहौल है। ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा कराएंगे। 10:15 बजे सामूहिक दुआ होगी, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की जाएगी।

ईद को लेकर शहर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे इलाकों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। कपड़ों, जूतों, सेवइयों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खास उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से भी ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नमाजियों की सहूलियत के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे और गले मिलकर खुशियां साझा करेंगे, साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed