सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bag Stolen from Restaurant in Agra Video Viral

VIDEO: रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता पड़ा महंगा, जमीन की रजिस्ट्री कराने आए शख्स का किया बैग पार; सब देखते रह गए

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

जमीन का बैनामा कराने आए शख्स को रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता करना महंगा पड़ गया। वह रुपये देने के लिए काउंटर पर पहुंचे, उसी दाैरान एक युवक बैग लेकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

Bag Stolen from Restaurant in Agra Video Viral
बैग ले जाता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना बल्देव के गढ़ी मंगली निवासी पीड़ित बुधवार को आगरा के तहसील किरावली में जमीन का बैनामा कराने आए थे। ऑनलाइन प्रक्रिया में देरी होने के कारण वह शाम करीब 4:30 बजे अपने साढ़ू और साले (निवासी जाजऊ) के साथ पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता करने चले गए। 
Trending Videos


नाश्ता करने के बाद पीड़ित जैसे ही पैसे देने के लिए काउंटर की ओर मुड़े, तभी पास ही की मेज पर नाश्ता कर रहे एक युवक ने मौका पाकर कुर्सी पर रखा बैग उठा लिया और रफूचक्कर हो गया। जब पीड़ित वापस लौटे तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें आरोपी युवक बैग ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।पीड़ित ने इस संबंध में थाना किरावली में लिखित तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि बैग में कुछ रुपये भी थे। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed