सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka congress cabinet reshuffle demands siddaramaiah high command decision

Karnataka Cabinet Reshuffle: कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, 'दिल्ली दरबार' पर टिकी नजरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले कुछ दिनों से असंतुष्ट और अनुभवी विधायकों का एक बड़ा गुट सक्रिय हो गया है। लगभग 40 ऐसे विधायक हैं जो तीन या उससे अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं। इन सभी विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की।

karnataka congress cabinet reshuffle demands siddaramaiah high command decision
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : Ani Photos
विज्ञापन

विस्तार

Karnataka Cabinet Reshuffle: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में नए चेहरों को शामिल करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव का अंतिम फैसला पूरी तरह से कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विवेक पर निर्भर है। हालांकि, पर्दे के पीछे की राजनीति अब सड़क और बैठकों तक आ गई है।
Trending Videos


विधायकों की बढ़ रही महत्वाकांक्षा
पिछले कुछ दिनों से असंतुष्ट और अनुभवी विधायकों का एक बड़ा गुट सक्रिय हो गया है। लगभग 40 ऐसे विधायक हैं जो तीन या उससे अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं। इन सभी विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की। विधायकों का तर्क है कि उन्होंने पार्टी के लिए लंबा समय दिया है और अब उन्हें प्रशासन में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलना चाहिए। गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा, "राजनीति में पद की आकांक्षा रखना स्वाभाविक है। यदि विधायक मंत्री पद मांग रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन अंतिम निर्णय आलाकमान ही लेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Telangana: गांव और किसानों पर मेहरबान हुई रेवंत सरकार, पेश किया 3.24 लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट

दिल्ली कूच की तैयारी में विधायक
सूत्रों के मुताबिक, सभी विधायकों ने एक बड़ी रणनीति तैयार की है। 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के ठीक बाद पूरा गुट दिल्ली जाएगा। वहां ये नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर कम से कम 20 नए मंत्रियों को शामिल करने का दबाव बनाएंगे। वर्तमान में कर्नाटक कैबिनेट में दो पद खाली हैं। एक बी. नागेंद्र के इस्तीफे और दूसरा के.एन. राजन्ना को हटाए जाने के बाद यह दोनों पद खाली हुआ था. 

उपचुनाव  का गणित
बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी सरगर्मी तेज है। दावणगेरे दक्षिण में जहां अल्पसंख्यक समुदाय टिकट की मांग कर रहा है, वहीं बागलकोट में दिवंगत विधायक मेटी के परिवार को प्राथमिकता देने की चर्चा है। परमेश्वर ने साफ किया कि 'जिताऊ उम्मीदवार' ही टिकट का मुख्य आधार होगा। एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का वर्तमान बंगलुरु दौरा भी इसी उथल-पुथल से जोड़कर देखा जा रहा है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed