सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   owaisi attacks bjp rss over oil reserves and gas shortage issue

गैस पर गरमाई सियासत: ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- जब मुस्लिम देशों से तेल लेते हो तो नफरत कैसी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि जब दूसरे देशों में मासूम बच्चे मारे जा रहे थे, तब किसी को उनकी फिक्र नहीं थी। लेकिन जैसे ही युद्ध की वजह से देश में गैस की किल्लत शुरू हुई, सबको शांति और सप्लाई की याद आने लगी।

owaisi attacks bjp rss over oil reserves and gas shortage issue
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

Asaduddin Owaisi On Petroleum Reserve: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ओवैसी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और पेट्रोलियम भंडार के आंकड़ों को जनता के सामने रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकार की नीतियों और समाज में पनप रही 'बॉयकॉट' की संस्कृति पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।
Trending Videos


ओवैसी ने क्या-क्या कहा?
ओवैसी ने सरकार के दावों की हवा निकालते हुए कहा कि भारत के पास खुद का 'स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व' सिर्फ 9.5 दिनों का ही है। अगर हम अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक को भी जोड़ लें, तो भी यह भंडार महज 74 दिनों का है। ओवैसी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर इतनी नाजुक स्थिति होने के बावजूद सरकार और उससे जुड़े संगठन असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए फिल्मों और नफरती प्रोपेगेंडा का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जब दूसरे देशों में मासूम बच्चे मारे जा रहे थे'
गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि जब दूसरे देशों में मासूम बच्चे मारे जा रहे थे, तब किसी को उनकी फिक्र नहीं थी। लेकिन जैसे ही युद्ध की वजह से देश में गैस की किल्लत शुरू हुई, सबको शांति और सप्लाई की याद आने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग केवल अपनी सुविधा के अनुसार बयानबाजी करते हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल के लिए ममता की 10 प्रतिज्ञा: महिलाओं और युवाओं को मिलेंगे 18 हजार सालाना, हर परिवार को मिलेगा पक्का घर

दोहरा रवैया देश के हित में नहीं-ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि सिनेमाहॉल में बैठकर आप कसम खाते हैं कि मुसलमानों से कुछ नहीं खरीदेंगे, तो फिर खाड़ी के मुस्लिम देशों से तेल और गैस क्यों खरीद रहे हैं? क्या वहां आपका राष्ट्रवाद आड़े नहीं आता? उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ आप देश के भीतर नफरत फैलाते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं देशों के आगे ऊर्जा के लिए निर्भर हैं जिन्हें आप अपनी राजनीति का निशाना बनाते हैं। यह दोहरा रवैया देश के हित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed