सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry polls: NDA reaches seat-sharing agreement; AINRC to contest on 16 seats, BJP on 10

Puducherry Assembly Elections 2026: पुदुचेरी NDA में सीटों का बंटवारा, जानें कितनी सीट पर लड़ेंगे भाजपा-AINRC

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी Published by: Pavan Updated Fri, 20 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। एनडीए गठबंधन के चार घटक दल भाजपा, एआईएनआरसी, एआईएडीएमके और लक्ष्य जनता नायक काची के बीच सीट बांटे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा सीटें मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की पार्टी को मिली हैं। पढ़ें, किसे कितनी सीटें मिली हैं...

Puducherry polls: NDA reaches seat-sharing agreement; AINRC to contest on 16 seats, BJP on 10
पुदुचेरी में एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पुदुचेरी में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। राज्य में एनडीए के तहत ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी), जो मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की पार्टी है, सबसे ज्यादा 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 10 सीटें मिली हैं। इसके अलावा गठबंधन के अन्य साथी एआईएडीएमके और लक्ष्य जनता नायक काची (एलजेके) को दो-दो सीटें दी गई हैं। यानी कुल 30 सीटों वाली विधानसभा के लिए एनडीए ने आपसी समझ से पूरा बंटवारा कर लिया है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - बंगाल के लिए ममता की 10 प्रतिज्ञा: महिलाओं और युवाओं को मिलेंगे 18 हजार सालाना, हर परिवार को मिलेगा पक्का घर
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसुख मंडाविया के साथ सीएम रंगासामी की बैठक
मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ बैठक के बाद साफ कर दिया कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन जारी रखेगी। भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया कि इस समझौते के बाद पुदुचेरी में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने का रास्ता साफ है।

विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है विपक्ष की रणनीति?
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है। पुदुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने डीएमके (डीएमके) के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए सात सदस्यों की एक समिति बनाई है। यानी आने वाले दिनों में विपक्षी गठबंधन की तस्वीर भी साफ हो सकती है।

पुदुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
अगर चुनाव की बात करें तो पुदुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - गैस पर गरमाई सियासत: ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- जब मुस्लिम देशों से तेल लेते हो तो नफरत कैसी?

2021 और 2026 में कैसा था चुनावी रण?
पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2021 में एआईएनआरसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जिसे 10 सीटें मिली थीं। वहीं डीएमके को छह सीटें मिलीं और भाजपा व कांग्रेस दोनों को छह-छह सीटें मिली थीं। उस चुनाव में मतदान प्रतिशत करीब 84.8% रहा था, जो काफी अच्छा माना जाता है। अगर 2016 की बात करें, तो उस समय कांग्रेस ने 15 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। एआईएनआरसी को आठ सीटें मिली थीं, एआईएडीएमके को चार और डीएमके को दो सीटें मिली थीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed