सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Polls Uproar over BJP leader Hindu MLA remark CEO preparing to send report to Election Commission

Kerala Polls: भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी में सीईओ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन के हिंदू विधायक बयान पर विवाद गहरा गया है। केरल सीईओ रतन यू केलकर ने कहा कि शिकायत पर कानूनी राय मिल चुकी है और जल्द ही रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई आयोग के निर्देशों पर निर्भर होगी। 

Kerala Polls Uproar over BJP leader Hindu MLA remark CEO preparing to send report to Election Commission
केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू केलकर और भाजपा उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन - फोटो : केरल चुनाव आयोग की वेबसाइट/ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में खासी हलचल है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों की तेज होती तैयारियों और पार्टियों के बीच बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब भाजपा उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन के विवादित बयान ने नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। इस मामले में केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू केलकर ने मंगलवार को बताया कि गोपालकृष्णन की तरफ से दिए गए 'हिंदू विधायक' बयान को लेकर शिकायत मिली थी और इस पर कानूनी राय प्राप्त हो गई है।

Trending Videos


केलकर ने आगी की कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि इस कानूनी राय के आधार पर जल्द ही चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी और आयोग की सलाह के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने पहले ही चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि भाजपा ने इसे सिर्फ एक टिप्पणी के रूप में ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- धर्मांतरण पर 'जाति' से जुड़े फायदे नहीं?: क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला; किस पर होगा लागू; किन पर प्रभाव नहीं?

चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में होगी कार्रवाई- सीईओ

केरल के सीईओ के अनुसार, सोमवार को स्टैंडिंग काउंसल से कानूनी राय मिली थी। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग के मार्गदर्शन के अनुसार की जाएगी। हालांकि, उन्होंने उम्मीदवार के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की।

गोपालकृष्णन के बचाव में उतरे केरल भाजपा अध्यक्ष
इससे पहले बढ़ते विवाद के बीच भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को गोपालकृष्णन का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी के खिलाफ नहीं था और इसे नफरत भरी भाषा नहीं माना जाना चाहिए। उनका कहना था कि उम्मीदवार केवल यह बता रहे थे कि भक्तों के मुद्दों को देखते हुए क्षेत्र में एक ‘विश्वासी विधायक’ की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- Ticket Refund Rule: भारतीय रेलवे ने बदले टिकट कैंसिलेशन के नियम, अब समय के हिसाब से तय होगा रिफंड

समझिए क्या है पूरा विवाद
गौरतलब है कि यह विवाद उस प्रचार वीडियो से जुड़ा है जिसमें भाजपा नेता और उम्मीदवार गोपालकृष्णन ने आरोप लगाया था कि गुरुवायुर निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों से कोई हिंदू विधायक नहीं चुना गया और इस क्षेत्र में कांग्रेस और वाममोर्चा ने हिंदू उम्मीदवार नहीं उतारे। सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा की और ईसीआई में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ईसीआई ने मामले में हस्तक्षेप किया, फिर गुरुवायुर पुलिस ने बीएनएस और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed