सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Elections CM Himanta nomination BJP Roadshow in Guwahati Hindi News Updates

Assam Election: हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत, आज ही जलुकबारी सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

रोड शो के बाद हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम को भाजपा ने असम के लिए 89 में से 88  विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
 

Assam Assembly Elections CM Himanta nomination BJP Roadshow in Guwahati Hindi News Updates
नामांकन से पहले रोड शो करते हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार

Himanta Biswa Sarma Roadshow: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया। इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। रोड शो के बाद हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनावों के लिए आज जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार शाम को भाजपा ने असम के लिए 89 में से 88  विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। रोड शो के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि यह हमाने लिए खुशी का मौका है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही रोड शो का इंतजार कर रहे थे लोग
बता दें कि बारिश के बावजूद हिमंत के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए, जिससे ये रोड शो महज एक जुलूस नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का जीता-जागता सबूत बन गया। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाओं की टोली ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो। 

यह भी पढ़ें: Bengal Election:'भाजपा का हथियार बन गया है चुनाव आयोग', ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल

आपकी कृपा ही मेरी ताकत है- हिमंत बिस्वा सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले कांग्रेस से तीन बार जीते। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, "जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।" 

बारिश में भी भीड़ देखकर उन्होंने कहा, "बारिश का मौसम है, फिर भी इतने लोग आए, ये असम की जनता का प्यार है।" कल ही भाजपा ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से सबसे ऊपर था। असम में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे सामने आएंगे। सरमा की ये ताकत दिखाने वाली रैली से साफ है कि भाजपा यहां अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed