सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Assembly Elections 2026 MK Stalin Criticized Edappadi K Palaniswami Visit Delhi tvk AIADMK

तमिलनाडु चुनाव: CM स्टालिन ने ई पलानीस्वामी की दिल्ली यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- अन्नाद्रमुक का ध्यान कहीं और

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्षी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी की दिल्ली यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति के फैसले बाहर लिए जा रहे हैं।

Tamil Nadu Assembly Elections 2026 MK Stalin Criticized Edappadi K Palaniswami Visit Delhi tvk AIADMK
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और द्रमुक (डीएमके) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विपक्षी नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा, पलानीस्वामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गठबंधन पर चर्चा के लिए दिल्ली गए थे। स्टालिन ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि विपक्षी दल के फैसले अब तमिलनाडु के बाहर लिए जा रहे हैं।
Trending Videos


पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में स्टालिन ने ईपीएस की दिल्ली यात्रा के मकसद पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या यह यात्रा तमिलनाडु के लिए जरूरी फंड मांगने के लिए थी? क्या वे राज्य के रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने दिल्ली गए थे? या फिर वे राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए वहां पहुंचे थे? स्टालिन ने खुद ही जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनका ध्यान कहीं और है और राज्य की जनता यह सब अच्छी तरह समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने साफ शब्दों में कहा कि तमिलनाडु के लोग कभी भी दिल्ली का दबदबा स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कौन राज्य के अधिकारों और विकास के लिए मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज करने की अपील की। स्टालिन ने भरोसा जताया कि द्रमुक और उसका गठबंधन फिर से बड़ी जीत हासिल करेगा।

ये भी पढ़ें: WB Elections: सीएम ममता पर भाजपा हमलावर, EC पर टिप्पणी मामले में कहा- सलाह-सवाल का हक नहीं; आयोग पर पूरा भरोसा

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज को द्रविड़ियन मॉडल 2.0 बताया। उन्होंने जानकारी दी कि 17 मार्च से वे अन्ना अरिवलयम में उम्मीदवारों के इंटरव्यू ले रहे हैं। इस काम में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनके साथ जुटे हैं। उन्होंने दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों सहित कई जिलों के उम्मीदवारों से लंबी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक में सरकार द्वारा लागू किए गए जन-कल्याणकारी उपायों की तारीफ की गई, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और रोजगार से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

इस दौरान स्टालिन ने तमिलनाडु 2030 विजन का भी जिक्र किया। इस योजना में आवास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जल्द ही सामने आएगा, जिसमें इन प्राथमिकताओं का ध्यान रखा जाएगा।

उनकी यह टिप्पणी एडप्पादी के. पलानीस्वामी के दिल्ली दौरे के बाद आई है। दिल्ली में एआईएडीएमके नेता ने कहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर सीटों के बंटवारे पर चर्चा आगे बढ़ रही है और इसका ब्योरा जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (टीवीके) के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना से भी इनकार कर दिया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती चार मई को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed