{"_id":"69bd39ca8d8dcd5de7074c1f","slug":"raid-on-illegal-gas-godown-in-agra-130-cylinders-recovered-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में गैस की बड़ी कालाबाजारी पकड़ी: आपूर्ति विभाग ने अवैध गोदाम पर मारा छापा, घर में मिले 130 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में गैस की बड़ी कालाबाजारी पकड़ी: आपूर्ति विभाग ने अवैध गोदाम पर मारा छापा, घर में मिले 130 सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में आपूर्ति विभाग की टीम ने गैस की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गोदाम पकड़ा। टीम ने माैके से 130 सिलिंडर बरामद किए हैं। टीम को देख गोदाम संचालक माैके से भाग गया।
आपूर्ति विभाग ने जब्त किए सिलिंडर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के तांतपुर में रोड किनारे बने मकान में आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। मकान में नीचे दुकान और ऊपर परिवार रहता था। टीम ने जब नीचे दुकानें खोलकर देखीं तो दंग रह गई। अवैध गैस सिलिंडर का गोदाम मिला।
आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्या ने बताया कि सूचना मिली थी कि तांतपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से गैस सिलिंडर रिफिलिंग व सिलिंडर का कारोबार चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। अशोक बंसल के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से 130 सिलिंडर मिले है। सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया है।
जांच में सामने आया कि घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से व्यावसायिक उपयोग के लिए रिफिलिंग की जा रही थी जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है। कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत है।
Trending Videos