{"_id":"69bd1ac57345288eae0b03e1","slug":"india-odi-world-cup-preparations-selectors-to-scout-probable-players-from-ipl-performances-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटा भारत: संभावित खिलाड़ियों की तलाश आईपीएल से होगी? चयनकर्ताओं की रहेगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटा भारत: संभावित खिलाड़ियों की तलाश आईपीएल से होगी? चयनकर्ताओं की रहेगी नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। चयनकर्ताओं की नजरें इस दौरान अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों के चयन पर रहेगी।
गौतम गंभीर
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
वनडे विश्व कप को होने में अभी एक साल से अधिक का समय शेष है, लेकिन भारत ने इसके लिए अभी से कमर कस ली है। भारत के 20 संभावित खिलाड़ियों का अनुमान लगाया जा चुका है और पांचों राष्ट्रीय चयनकर्ता 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में इन खिलाड़ियों पर नजर रखेंगे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयनकर्ता समिति में एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं।
Trending Videos
विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे और ये टूर्नामेंट अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होगा। चयन समिति के सदस्य अपने-अपने बेस में मैचों के दौरान मौजूद रहेंगे, जबकि बाकी मैच टीवी पर देखेंगे। आईपीएल के पहले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगरकर ने नहीं मांगा विस्तार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीनियर अधिकारियों ने इस बात को खारिज किया है कि अगरकर ने वनडे विश्व कप तक अपने कार्यकाल का विस्तार मांगा है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, चयन समिति बीसीसीआई की एक उप समिति है और चयनकर्ताओं का अनुबंध इस साल सितंबर तक है। अगरकर का करार सितंबर में खत्म हो रहा है जिसके बाद बीसीसीआई सचिव और अगरकर तय करेंगे कि वह अगले साल वनडे विश्व कप तक रहेंगे या नहीं। एक सीनियर चयनकर्ता चार साल तक पद पर रह सकता है और उसे करार बढ़ाने का अनुरोध करने की जरूरत नहीं है।
अगरकर ने जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था। उन्होंने विराट कोहली तथा रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद टेस्ट और टी20 में बदलाव का दौर देखा है। अगरकर मुंबई में रहते हैं, जबकि दास कोलकाता के रहने वाले हैं। आर पी और रात्रा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हैं, जबकि ओझा अपने हिस्से के आईपीएल मैच बेंगलुरू और हैदराबाद में देखेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ टीम उतरेगा भारत
टी20 विश्व कप 2028 और उसी साल ओलंपिक को देखते हुए इस साल आईपीएल में उन 20 खिलाड़ियों को तलाशने पर नजर होगी जो 50 ओवरों का विश्व कप खेलेंगे। चयन समिति मुल्लांपुर में छह से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारेगी हालांकि इस मैच से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं मिलने हैं। 50 ओवर प्रारूप के संभावित खिलाड़ी नजर में है और उनके प्रदर्शन तथा फिटनेस की देखरेख इस साल आईपीएल में की जाएगी। समझा जाता है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा को फिट होने के लिए समय लगेगा। वनडे के लिए अन्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं।