{"_id":"69bd4f8504545409e2089257","slug":"kolkata-knight-riders-pacer-harshit-rana-was-ruled-out-of-the-entire-ipl-2026-owing-to-the-ligament-injury-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा झटका, तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से हुए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा झटका, तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से हुए बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले केकेआर को झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। हर्षित को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें चल रही थी, लेकिन शुक्रवार को यह आधिकारिक हो गया कि वह 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 सीजन से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। हर्षित को टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान हर्षित को घुटने में चोट लगी थी जिस कारण उन्हें फरवरी में सर्जरी करानी पड़ी। इससे उनके रिहैब प्रक्रिया में समय लग रहा है।
Trending Videos
नायर ने बताया बड़ा झटका
केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा, हमारे लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि हर्षित पिछले कुछ वर्षों से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। पिछले वर्ष से वह एक क्रिकेटर के तौर पर काफी विकसित हुए हैं। हम हर्षित को मिस करेंगे क्योंकि उनकी जगह भरना मुश्किल है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने कुछ गेंदबाजों का मूल्यांकन किया है कि कौन इस भूमिका के लिए उपयुक्त है और कौन अपनी पूरी क्षमता से यह भूमिका निभा सकता है। उम्मीद है हम कुछ दिनों में इस पर फैसला ले लेंगे।

पथिराना की फिटनेस ने भी बढ़ाई चिंता
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की चोट ने भी केकेआर की रणनीति लड़खड़ाई है। श्रीलंका क्रिकेट ने पथिराना को लेकर कहा था, मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए एनओसी का आवेदन किया है। वह अभी तक फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट नहीं करा पाए हैं, क्योंकि वे चोट से उबरने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं। वे रिकवरी और पुनर्वास कार्यक्रम पूरा होने के बाद ही ये परीक्षण कराएंगे।
नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर और केएम आसिफ कुछ ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्हें इस सप्ताह ईडन गार्डन्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है और केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह दो अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगा।

रहाणे ने किया वरुण का बचाव
केकेआर के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि टी20 विश्व कप के बाद मिला ब्रेक इस स्पिनर के लिए मददगार साबित होगा। चक्रवर्ती ने विश्व कप में 14 विकेट लिए लेकिन उन्होंने प्रति ओवर 9.25 रन दिए थे। रहाणे ने कहा, मुझे वरुण की गेंदबाजी में कोई कमी नजर नहीं आती। टी20 विश्व कप में विपक्षी बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती का बहुत अच्छी तरह से सामना किया। मुझे लगता है कि यह 10 दिन का ब्रेक उनके लिए काफी मददगार साबित होगा।