{"_id":"69c2625432359934ec01a35b","slug":"smriti-mandhana-retained-her-second-spot-harmanpreet-kaur-moved-up-in-the-latest-icc-women-s-t20i-rankings-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's Ranking: हरमनप्रीत ने टी20 रैंकिंग में किया सुधार, मंधाना दूसरे स्थान पर कायम; शेफाली शीर्ष-10 में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's Ranking: हरमनप्रीत ने टी20 रैंकिंग में किया सुधार, मंधाना दूसरे स्थान पर कायम; शेफाली शीर्ष-10 में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह बल्लेबाजों में 14वें स्थान पर आ गई हैं।
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 रैंकिंग में सुधार किया है और वह बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। मंधाना के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स संयुक्त 11वें स्थान पर बनी हुई हैं।
गेंदबाजों में दीप्ति तीसरे स्थान पर
गेंदबाजी विभाग में स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर छठे स्थान पर बनी हुई हैं। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गई हैं। दीप्ति ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल पहली बार बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हुईं, जबकि न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतकों ने उन्हें सूची में दो स्थान ऊपर18वें स्थान पर पहुंचने में मदद की।
रवांडा की 15 वर्षीय फैनी उटागुशिमानिंदे टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने पदार्पण मैच में (घाना के खिलाफ) शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनी। यही नहीं वह पुरुष और महिला क्रिकेट में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बनी। इससे उन्होंने 66वें स्थान पर रैंकिंग में प्रवेश किया है।
Trending Videos