सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   GT Shubharambh 2026: Hayden Backs Tewatia, Phillips Shares Catching Insight

IPL 2026: अपना मॉन्गूज बैट किसे देना चाहते हैं मैथ्यू हेडन? अब किया खुलासा, बोले- उसमें छक्के लगाने का दमखम है

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 24 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

अहमदाबाद में हुए शुभारंभ 2026 कार्यक्रम में मैथ्यू हेडन ने राहुल तेवतिया की पावर हिटिंग की तारीफ की, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने आसान कैच को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन संतुलित और मजबूत नजर आ रही है।
 

GT Shubharambh 2026: Hayden Backs Tewatia, Phillips Shares Catching Insight
हेडन और तेवतिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने कहा है कि वह अपना आइकॉनिक मॉन्गूज बैट राहुल तेवतिया को देना चाहते हैं। हेडन ने तेवतिया की पावर हिटिंग क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें छक्के लगाने का दमखम दिखता है। 
Trending Videos

शुभारंभ 2026 में दिग्गजों की मौजूदगी
अहमदाबाद में आयोजित शुभारंभ 2026 कार्यक्रम में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम, फ्रेंचाइजी मालिक, पार्टनर्स और फैंस एक साथ नजर आए। इस खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी शामिल हुए और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

मॉन्गूज बैट की खासियत
हेडन अपने करियर में मॉन्गूज बैट के इस्तेमाल के लिए मशहूर रहे हैं। इस बैट की खासियत इसका लंबा हैंडल और छोटा ब्लेड है, जिससे बैट स्पीड और शॉट की ताकत बढ़ जाती है। इसके अलावा इसका बड़ा और मोटा स्वीट स्पॉट टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा देता है। इसी बैट के साथ हेडन ने 2010 में दिल्ली के खिलाफ 43 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेवतिया को दिया खास सुझाव
इवेंट के दौरान हेडन ने कहा कि अगर उन्हें अपना मॉन्गूज बैट गुजरात टाइटंस के किसी खिलाड़ी को देना हो, तो वह राहुल तेवतिया को देंगे। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे अपना मॉन्गूज बैट किसी को देना हो, तो मैं राहुल तेवतिया को दूंगा। उनके पास पावर है और वह लंबे बैट के साथ अच्छा खेलते हैं। टी20 में फर्क सिर्फ पांच-10 रन का होता है और अंत में ऐसी ताकत बहुत काम आती है।'

फिनिशर के रूप में तेवतिया का प्रदर्शन
राहुल तेवतिया ने गुजरात टाइटंस के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए चार सीजन में 43 पारियों में 591 रन बनाए हैं। उनका औसत 22.73 और स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 43 रन है।

ग्लेन फिलिप्स का दिलचस्प बयान
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स, जो अपने शानदार कैच के लिए जाने जाते हैं, ने भी एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे आसान कैच आने पर ज्यादा डर लगता है। मुश्किल कैच मुझे पता होता है कि मैं पकड़ लूंगा, लेकिन आसान कैच पर मैं चिंतित हो जाता हूं।'

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अरशद खान, निशांत सिंधु, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed