{"_id":"69c28609631114da6501175e","slug":"ipl-2026-what-has-rcb-done-to-make-chinnaswamy-safer-for-ipl-2026-ceo-rajesh-menon-give-details-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने के लिए RCB ने क्या उठाए कदम? सीईओ ने सुरक्षा पर दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने के लिए RCB ने क्या उठाए कदम? सीईओ ने सुरक्षा पर दी जानकारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 के मैचों की मेजबानी चिन्नास्वामी स्टेडियम करेगा। आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने बताया कि किस तरह फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपये का निवेश किया जिससे स्टेडियम में बिना किसी परेशानी के मैच आयोजित कराए जा सकें।
आरसीबी की जीत का जश्न
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के लिए बंगलूरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। तमाम अटकलों और सवालों के बाद आखिरकार चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल मैचों की मेजबानी करेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने बताया है कि स्टेडियम के अंदर और आसपास भीड़ प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब सात करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
Trending Videos
चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची थी भगदड़
आरसीबी ने पिछले साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न चिन्नास्वामी स्टेडियम में मना, लेकिन खिलाड़ियों के आने से पहले ही स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराना कितना सुरक्षित है। इस घटना के बाद आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लिए बाध्य होना पड़ा था। हालांकि, अब आरसीबी को मैच कराने की मंजूरी मिल गई।

एआई आधारित सीसीटीवी प्रणाली लगाए गए
मौजूदा आईपीएल सत्र में गत चैंपियन आरसीबी इस स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी, जिसकी शुरुआत शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उद्घाटन मैच से होगी। मेनन ने सीजन से पहले कहा, हमने भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें कई बैगेज स्कैनर और कमांड सेंटर शामिल हैं। हमने भीड़ प्रबंधन के उपायों को काफी मजबूत किया है। पूरे स्टेडियम, कॉन्कोर्स और आसपास के क्षेत्रों में एआई-आधारित सीसीटीवी प्रणाली लगाई गई है, जो जार्विस नामक एआई टूल से संचालित है।

मेनन ने कहा कि यह प्रणाली रियल-टाइम अलर्ट देती है, जिसमें प्रत्येक दीर्घा में मौजूद दर्शकों की संख्या की जानकारी शामिल होती है। इससे निगरानी और नियंत्रण बेहतर होगा। इन सीसीटीवी फुटेज तक पुलिस आयुक्त कार्यालय की भी सीधी पहुंच होगी। मेनन के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक सरकार और उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया है। चार जून के बाद से यह लंबी प्रक्रिया रही है और सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए गए हैं। हमने अदालत द्वारा निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पूरी तरह पालन किया है।
प्रवेश और निकास व्यवस्था को नया रूप दिया
मेनन ने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश और निकास व्यवस्था को भी नया रूप दिया गया है ताकि गेट पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मैच के दिन टिकट धारकों को मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सुविधा दी जाएगी, पार्किंग पहले से बुक की जा सकेगी और सभी गेट मैच शुरू होने से चार घंटे पहले खोल दिए जाएंगे।