सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL franchise Rajasthan Royals sold To American Businessman know contract details

राजस्थान रॉयल्स को मिलेगा नया मालिक: 15000 करोड़ से अधिक कीमत पर बिकेगी फ्रेंचाइजी, जानें कब से लागू होगा करार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 24 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के एक बिजनेसमैन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की तैयारी कर ली है। हालांकि यह करार आईपीएल 2026 के बाद ही लागू होगा। आइए जानते हैं कि कौन है जिसने राजस्थान की फ्रेंचाइजी को खरीदने में रुचि जताई है।

IPL franchise Rajasthan Royals sold To American Businessman know contract details
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Rajasthan Royals
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। अमेरिकी मूल के बिजनेसमैन काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीदने जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमानी के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम (समूह) यह करार 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15290 करोड़ रुपये) में करने जा रहा है। हालांकि, यह करार आईपीएल 2026 के बाद लागू होगा। यानी इस सीजन इसका स्वामित्व पुराने मालिक के पास ही रहेगा।
Trending Videos


पिछले साल टोरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल से गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत मालिकाना हक हासिल किया था। यह करार 5025 करोड़ रुपये का था जिससे फ्रेंचाइजी की वेल्यू बढ़कर 7500 करोड़ रुपये हो गई थी। सीवीसी कैपिटल ने 33 प्रतिशत हक बरकरार रखा था। सीवीसी कैपिटल ने 2021 में गुजरात टाइटंस को 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन था दावेदार?
  • इस कंसोर्टियम में वॉलमार्ट परिवार से जुड़े रॉब वॉलटन और फोर्ड परिवार से जुड़े हैम्प परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
  • एरिजोना स्थित टेक उद्यमी कल सोमानी ने इन्ट्राएज, ट्रूयो डॉट एआई और एकेडेमियन जैसी कंपनियों की स्थापना की है।
  • इस बोली में टाइम्स इंटरनेट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, आदित्य बिड़ला समूह और आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी दावेदारों में शामिल थे।
  • वर्तमान में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बादले के पास टीम में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हर्षा भोगले ने करार को लेकर किया ट्वीट
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पर पोस्ट किया, 'राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिक गई है। लंदन स्पिरिट जो सबसे महंगी टीम है इसका मूल्य 370 मिलियन अमेरिकी डॉलर था जब द 100 में हिस्सेदारी बेची गई थी।' वहीं, एक कार्यक्रम के दौरान जब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुशी जाहिर की। गांगुली ने कहा, आईपीएल के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये चौंका देने वाले आंकड़े है।
 

काल सोमानी का खेलों से रहा है जुड़ाव
पिछले 15 वर्षों में सोमानी ने एड-टेक, डेटा गोपनीयता, एआई गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक पर केंद्रित उद्यमों की स्थापना और नेतृत्व किया है। यह पहली बार नहीं है जब सोमानी ने खेलों में रुचि जताई है। इससे पहले वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-स्वामित्व और टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स और टीजीएल गोल्फ लीग में निवेश कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स की बिक्री बीसीसीआई की मंजूरी के अधीन है और यह 2026 संस्करण के बाद प्रभावी होगी। यानी इसका स्वामित्व काल सोमानी को आईपीएल 2026 के बाद मिलेगा। 

जल्द बिक सकती है आरसीबी
आईपीएल की एक और प्रमुख फ्रेंचाइजी और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि इस सौदे का मूल्य दो अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 18,749 करोड़ रुपये) से अधिक होने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed