सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 RR Squad SWOT Analysis: Rajasthan Royals Team Strengths, Weaknesses and Full Breakdown

RR SWOT Analysis: रियान के साथ राजस्थान रॉयल्स के नए युग की शुरुआत, क्या पराग खत्म कर सकेंगे खिताब का सूखा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में नए दौर की शुरुआत कर रही है, जहां टीम की ताकत मजबूत बल्लेबाजी है। अगर टीम सही संयोजन और निरंतर प्रदर्शन बनाए रखती है, तो वह इस सीजन में खिताब की दावेदार बन सकती है।

IPL 2026 RR Squad SWOT Analysis: Rajasthan Royals Team Strengths, Weaknesses and Full Breakdown
रियान पराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। टीम अब रियान पराग की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी, जबकि पूर्व कप्तान संजू सैमसन के जाने के बाद टीम पूरी तरह ट्रांजिशन फेज में है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह युवा टीम अपने खिताब के सूखे को खत्म कर पाएगी।
Trending Videos

IPL 2026 RR Squad SWOT Analysis: Rajasthan Royals Team Strengths, Weaknesses and Full Breakdown
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI
राजस्थान का मजबूत बल्लेबाजी क्रम
राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनका मजबूत भारतीय बल्लेबाजी कोर है। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और खुद रियान पराग टीम की रीढ़ हैं। इसके अलावा टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। रवींद्र जडेजा और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। विदेशी स्टार शिमरॉन हेटमायर टीम को फिनिशिंग टच देने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, अब टीम में रवींद्र जडेजा और दासुन शनाका भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 RR Squad SWOT Analysis: Rajasthan Royals Team Strengths, Weaknesses and Full Breakdown
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI
रॉयल्स के लिए मौके
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रियान पराग कप्तान के रूप में संजू सैमसन की कमी पूरी कर पाएंगे? यह उनके करियर का सबसे बड़ा मौका है। अगर वे कप्तानी के साथ अपनी बल्लेबाजी में भी निरंतरता लाते हैं, तो टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। साथ ही युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

रॉयल्स के लिए खतरे
टीम के पास विदेशी खिलाड़ियों की भरमार है, जिससे सही कॉम्बिनेशन चुनना चुनौती बन सकता है। जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, शिमरॉन हेटमायर और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ियों में से सिर्फ चार ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे। सही संतुलन नहीं बना तो टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

IPL 2026 RR Squad SWOT Analysis: Rajasthan Royals Team Strengths, Weaknesses and Full Breakdown
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI
कैसा रह सकता है इस सत्र में राजस्थान का प्रदर्शन?
अगर रियान पराग अपनी कप्तानी और प्रदर्शन में संतुलन बना पाते हैं और मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी लेता है, तो राजस्थान रॉयल्स इस बार प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बन सकती है। लेकिन अगर पुरानी गलतियां दोहराई गईं, खासकर दबाव में टूटने की आदत, तो टीम के लिए यह सीजन भी मुश्किल साबित हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्री प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव परेला, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेन मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed