सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: BCCI meeting with the Captains of Indian Premier League concludes

IPL 2026: मुंबई में हुई बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के कप्तानों की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा? जानिए सबकुछ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले बीसीसीआई और टीमों के कप्तानों के बीच बुधवार को मुंबई में बैठक हुई।

IPL 2026: BCCI meeting with the Captains of Indian Premier League concludes
आईपीएल कप्तानों की बैठक - फोटो : IPL-X
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। बीसीसीआई ने बुधवार को सभी 10 कप्तानों के साथ बैठक की। इस दौरान इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट नियम और आचार संहिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। 
Trending Videos

 
इंपैक्ट प्लेयर नियम पर क्या चर्चा हुई?
आईपीएल के अधिकतर कप्तानों ने बुधवार को इंपैक्ट प्लेयर नियम पर अपनी आपत्ति दर्ज की जिसको लेकर 2023 में इसके लागू होने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग राय है। बीसीसीआई ने 2024 में इंपैक्ट प्लेयर नियम को 2027 तक बढ़ा दिया था। इसके बावजूद इस रणनीतिक नियम पर प्रशंसकों और खिलाड़ियों के बीच समान रूप से बहस जारी है। मुंबई में हुई सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तानों की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईपीएल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'अधिकांश कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अपने विचार रखे और अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं, हालांकि बीसीसीआई ने इस नियम को 2027 तक बढ़ा दिया है। उन्हें बताया गया कि इसकी समीक्षा केवल आईपीएल 2027 के बाद ही की जा सकती है, उससे पहले नहीं।'

बीसीसीआई ने पिछले सत्र में ओस से निपटने के लिए दूसरी पारी के 10वें ओवर के बाद टीमों को एक गेंद बदलने की अनुमति दी थी। बुधवार को एक कप्तान ने प्रस्ताव रखा कि टीमों को पहली पारी के 10वें ओवर के बाद गेंद बदलने की अनुमति दी जानी चाहिए। सूत्र ने बताया, 'पहली पारी के 10 ओवरों के बाद गेंद बदलने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे ज्यादा समर्थन नहीं मिला। दूसरी पारी में आमतौर पर ओस ज्यादा पड़ती है, इसलिए मौजूदा नियम लागू रहेगा।'

अभ्यास के लिए क्या दिए बीसीसीआई ने निर्देश?
आईपीएल के कप्तानों की इस बैठक में सभी कप्तान भारतीय थे क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन उसकी कप्तानी कर रहे हैं। कप्तानों ने इस बैठक में आईपीएल के अधिकारियों से अभ्यास को लेकर दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी भी हासिल की।

फ्रेंचाइजी के साथ साझा किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, मैच के दिनों में किसी भी प्रकार के अभ्यास की अनुमति नहीं होगी और 'यदि कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी समाप्त कर लेती है, तो दूसरी टीम को अपने अभ्यास के लिए विकेटों का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।' सूत्र ने बताया, 'कप्तान अभ्यास को लेकर दिशानिर्देशों में अधिक स्पष्टता चाहते थे और उन्हें उचित जानकारी मुहैया कराई गई।'



28 मार्च से होगी 19वें सत्र की शुरुआत
  • आईपीएल की शुरुआत में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 
  • पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।
  • इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
  • इस अवधि में चार डबल-हेडर भी होंगे।
  • डबल-हेडर के दौरान दो मैच एक ही दिन खेले जाएंगे।
  • दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मैच बंगलूरू में और 2 मैच रायपुर में खेलेगी।
  • पंजाब किंग्स के 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और 3 मैच धर्मशाला में होंगे।
  • राजस्थान रॉयल्स के 3 घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में और 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed