{"_id":"69c4258ff0e7e1149200aff3","slug":"odi-world-cup-2027-when-and-where-tournament-played-why-it-is-special-for-indian-team-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2027: कब, कहां और क्यों खास होगा वनडे विश्वकप? भारत की तैयारियों से रोहित-कोहली फैक्टर तक पूरी कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC 2027: कब, कहां और क्यों खास होगा वनडे विश्वकप? भारत की तैयारियों से रोहित-कोहली फैक्टर तक पूरी कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:42 PM IST
सार
2027 का वनडे विश्व कप अक्तूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा सकता है, जिसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई ज्यादा वनडे मैचों की तैयारी कर रहा है, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
Link Copied
वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 अब धीरे-धीरे सुर्खियों में आ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह टूर्नामेंट अक्तूबर-नवंबर 2027 में खेला जा सकता है। इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास होगी। खास बात यह है कि इस एडिशन में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 54 मैच खेले जाएंगे। लेकिन यह विश्व कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि कई कहानियों, रणनीतियों और बदलावों का संगम बनने वाला है, खासकर टीम इंडिया के लिए।
Trending Videos
2 of 7
रोहित और विराट
- फोटो : ANI
भारत की तैयारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच प्रैक्टिस देने के मूड में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका जैसे बोर्ड ने भारत से मौजूदा द्विपक्षीय सीरीज में वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। इससे भारत को अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
शुभमन गिल-विराट कोहली
- फोटो : PTI
कार्यक्रम भी होगा व्यस्त
2026 में टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेली जाएगी। फिर इंग्लैंड दौरा होगा, जहां वनडे मैचों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी मुकाबले बढ़ सकते हैं। श्रीलंका बोर्ड भी भारत के साथ टेस्ट सीरीज में लिमिटेड ओवर मैच जोड़ने की कोशिश कर रहा है। साफ है कि 2027 से पहले भारत लगातार 50 ओवर क्रिकेट पर फोकस करेगा।
4 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
कप्तानी में बदलाव
एक बड़ा बदलाव यह है कि अब टीम इंडिया की वनडे कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। यानी 2027 विश्व कप में भारतीय टीम नए नेतृ्त्व और अनुभवी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
रोहित का मिशन 2027
टीम की कप्तानी अब गिल के पास है, लेकिन रोहित शर्मा के लिए 2027 विश्व कप बेहद खास रहेगा। हाल ही में हुए आईसीसी के एक कार्यक्रम में रोहित ने कहा था 2027 उनके करियर का बड़ा मिशन होगा। उन्होंने कहा, 'मैं 50 ओवर का विश्व कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। वही सबसे बड़ा मंच था। मैं सच में वह ट्रॉफी चाहता हूं और उसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। मैं वहां जाकर अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।