सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Navdeep Saini replaces Harshit Rana in KKR, Kulwant Khejroliya joins GT in place of Prithviraj Yarra

IPL 2026: हर्षित राणा की जगह किस गेंदबाज को दिया केकेआर ने मौका, गुजरात ने पृथ्वीराज की जगह किसे किया शामिल?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले केकेआर ने हर्षित राणा और गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यारा के रिप्लेसमेंट का एलान किया है। आइये जानते हैं...

IPL 2026: Navdeep Saini replaces Harshit Rana in KKR, Kulwant Khejroliya joins GT in place of Prithviraj Yarra
हर्षित राणा - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चोट के कारण आगामी आईपीएल सीजन से बाहर हुए हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को चुना है।
Trending Videos


केकेआर के लिए खेलेंगे नवदीप
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अब तक खेले गए 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 23 विकेट चटकाए हैं। वह चोटिल हर्षित की जगह लेंगे। केकेआर ने उन्हें 75 लाख रुपये में शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के लिए खेलेंगे खेजरोलिया
खेजरोलिया गुजरात टाइटंस में चोटिल पृथ्वीराज यारा की जगह लेंगे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के नाम आईपीएल में छह विकेट दर्ज हैं। वह पहले गुजरात, केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल चुके हैं। गुजरात ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed