{"_id":"69cb9224da32b944d80e687d","slug":"british-broadcast-engineer-found-dead-in-mumbai-hotel-during-ipl-2026-assignment-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मुंबई के होटल में आईपीएल से जुड़े ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश मिले थे; जांच जारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: मुंबई के होटल में आईपीएल से जुड़े ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश मिले थे; जांच जारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई में IPL 2026 के दौरान एक ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड की होटल के कमरे में मौत हो गई। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जान विलियम लैंगफोर्ड
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई में आईपीएल 2026 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 76 वर्षीय ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर, जो लीग के प्रसारण कार्य से जुड़े हुए थे, होटल के कमरे में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जान विलियम लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो बीसीसीआई के साथ काम कर रहे थे।
Trending Videos
कमरे में बेहोश मिले, अस्पताल में मृत घोषित
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह होटल स्टाफ को जानकारी मिली कि लैंगफोर्ड अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत उन्हें बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें होटल के कमरे से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आईपीएल प्रसारण से जुड़े थे लैंगफोर्ड
जानकारी के मुताबिक, लैंगफोर्ड आईपीएल के दौरान ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और मैचों के तकनीकी प्रसारण से जुड़े हुए थे। वह इस काम के लिए भारत आए थे और मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, लैंगफोर्ड आईपीएल के दौरान ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और मैचों के तकनीकी प्रसारण से जुड़े हुए थे। वह इस काम के लिए भारत आए थे और मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे।
पोस्टमॉर्टम में नहीं मिला कुछ संदिग्ध
मुंबई पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'पोस्टमॉर्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।'

जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल पुलिस ने इसे 'अननेचुरल डेथ' यानी असामान्य मौत के रूप में दर्ज किया है। हालांकि शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या अपराध के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।