सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PSL 2026 Chaos Continues: Shaheen Afridi Fined PKR 1 Million for Security Breach

PSL 2026: होटल कांड में नया अपडेट, शाहीन अफरीदी पर 10 लाख PKR का जुर्माना; सुरक्षा नियमों को तोड़ने का है आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 31 Mar 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएसएल 2026 में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामला होटल में अनधिकृत मेहमानों के प्रवेश से जुड़ा है, जिसे सुरक्षा अधिकारियों ने मना किया था। सिकंदर रजा ने जिम्मेदारी ली, जबकि टीम ने इसे गलतफहमी बताया।

PSL 2026 Chaos Continues: Shaheen Afridi Fined PKR 1 Million for Security Breach
शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में शाहीन शाह अफरीदी पर उनकी ही टीम लाहौर कलंदर्स ने 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद की गई है।
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब टीम होटल में कुछ अनधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने आपत्ति जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चार लोग सिकंदर रजा के जानने वाले थे, जिन्हें खिलाड़ियों के कमरे में आने की अनुमति नहीं दी गई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सुरक्षा अधिकारियों और पीएसएल के सीईओ सलमान नजीर ने स्पष्ट रूप से इस अनुरोध को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने उन लोगों को कमरे में एंट्री दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

PSL 2026 Chaos Continues: Shaheen Afridi Fined PKR 1 Million for Security Breach
शाहीन अफरीदी - फोटो : PSL
सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ?
पंजाब पुलिस के मुताबिक, इन मेहमानों ने खिलाड़ियों के कमरे में लगभग तीन घंटे बिताए, जबकि सुरक्षा नियमों के तहत किसी भी बाहरी व्यक्ति का इस तरह प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, सिकंदर रजा का दावा था कि मेहमान केवल 40 मिनट के लिए रुके थे। पुलिस द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों ने सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की, जो खिलाड़ियों और टीम की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे।

लाहौर कलंदर्स का बयान
इस पूरे मामले पर लाहौर कलंदर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'यह मामला किसी जानबूझकर नियम तोड़ने का नहीं, बल्कि एक गलतफहमी का परिणाम है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा सम्मान करते हैं। हम एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का सख्ती से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बेहतर संवाद की आवश्यकता है।'

रजा पर नहीं हुई कार्रवाई
इस घटना के बाद टीम प्रबंधन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए शाहीन अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया। हालांकि, सिकंदर रजा के खिलाफ कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिकंदर रजा ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए कहा, 'इस मामले की जिम्मेदारी मेरी है। शाहीन अफरीदी को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।'

PSL 2026 Chaos Continues: Shaheen Afridi Fined PKR 1 Million for Security Breach
रमीज राजा और शाहीन अफरीदी - फोटो : Twitter
टीम मालिक की कोशिश भी रही नाकाम
बताया जा रहा है कि पहले टीम के लायजन अधिकारी ने मेहमानों को अनुमति दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद टीम के मालिक समीइन राणा ने भी पीएसएल प्रबंधन से अपील की, जिसे फिर से ठुकरा दिया गया। इसके बावजूद मेहमानों को कमरे में लाया गया, जो पूरे विवाद का कारण बना।

विवाद क्यों बढ़ा?
लाहौर कलंदर्स का मानना है कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। टीम ने कहा कि यह एक छोटी सी गलतफहमी थी, जिसे सार्वजनिक रूप से बड़ा विवाद बना दिया गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही खिलाड़ियों और लीग दोनों के लिए खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed