सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB: Naseem Shah fined over Maryam Nawaz tweet

Naseem Shah: विवादित ट्वीट मामले में PCB सख्त, नसीम शाह पर लगाया जुर्माना; हैकिंग का दावा भी नहीं बचा पाया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह पर एक विवादित ट्वीट के मामले में कार्रवाई हुई है। उन पर पीसीबी ने भारी जुर्माना लगाया है। आइये पूरा मामला जानते हैं...

PCB: Naseem Shah fined over Maryam Nawaz tweet
नसीम शाह और मरियम नवाज - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने  विवादित ट्वीट को लेकर 20 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 72,000 अमेरिकी डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े जुर्मानों में से एक माना जा रहा है। 
Trending Videos

PCB: Naseem Shah fined over Maryam Nawaz tweet
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
पीसीबी ने की कार्रवाई
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीसीबी ने नसीम शाह के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को लेकर किए गए विवादित ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। बता दें कि, नसीम शाह के सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी की थी। यह ट्वीट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिया गया, जिसके बाद नसीम ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

PCB: Naseem Shah fined over Maryam Nawaz tweet
मरियम नवाज और मोहसिन नकवी - फोटो : ANI/Twitter
क्या है मामला?
यह विवाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के नए सीजन के उद्घाटन मैच से पहले शुरू हुआ। हाल ही में पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की थी कि पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण ईंधन बचाने के लिए टूर्नामेंट बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा। हालांकि, पहले मैच में कई वीआईपी मेहमान मौजूद थे, जिनमें मरियम नवाज भी शामिल थीं। उन्हें गद्दाफी स्टेडियम में खिलाड़ियों और अधिकारियों से मिलते देखा गया।

PCB: Naseem Shah fined over Maryam Nawaz tweet
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
नसीम शाह ने किया अकाउंट हैक होने का दावा
इसी दौरान नसीम शाह के अकाउंट से पीसीबी के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा गया, 'उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?' इस टिप्पणी के बाद मामला तुरंत तूल पकड़ गया। नसीम ने बाद में एक और पोस्ट कर दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और अब उन्होंने उसे रिकवर कर लिया है।

PCB: Naseem Shah fined over Maryam Nawaz tweet
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
पीसीबी का एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीसीबी ने नसीम को शो-कॉज नोटिस भेजा और तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति के सामने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान नसीम शाह ने बिना शर्त माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया मैनेजर को हटा दिया। पीसीबी ने उस मैनेजर को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया, ताकि वह भविष्य में किसी भी खिलाड़ी के साथ काम न कर सके। इसके बावजूद बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए नसीम को उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की कई शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया और भारी जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed