सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Brijesh Sharma? Uncapped pacer makes IPL debut for Rajasthan Royals against CSK in Guwahati

Who is Brijesh Sharma?: बंगाल के गेंदबाज बृजेश ने सीएसके के खिलाफ किया डेब्यू, एक विकेट लेने में भी रहे सफल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 30 Mar 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ गेंदबाज बृजेश शर्मा को डेब्यू का मौका दिया। बृजेश ने अपने पहले ही मैच में एक सफलता भी हासिल की। आइए जानते हैं कौन हैं बृजेश शर्मा...

Who is Brijesh Sharma? Uncapped pacer makes IPL debut for Rajasthan Royals against CSK in Guwahati
बृजेश शर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा को मौका दिया। बंगाल के इस दाएं हाथ के गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान 30 लाख रुपए के आधार मूल्य पर खरीदा था। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 16 जनवरी 1988 को जन्मे इस खिलाड़ी को बेहतर मौकों की तलाश में बंगाल जाना पड़ा था, जहां उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया। इस लीग में बृजेश ने सात मुकाबलों में 11 विकेट निकाले। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे।
Trending Videos

जम्मू-कश्मीर के लिए भी खेल चुके हैं बृजेश
बृजेश ने जम्मू-कश्मीर की राज्य टीम की ओर से खेला, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। दो वर्ष उन्होंने दिल्ली के एक क्लब में दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे, जहां उन्हें अनुशासन का महत्व पता लगा। बचपन से ही बृजेश को पढ़ाई के बजाय खेल में ज्यादा दिलचस्पी थी। स्कूल न जाने पर उन्हें अक्सर डांट भी पड़ती, लेकिन बृजेश का एक ही लक्ष्य था। बेटे की जिद्द को परिवार ने भी समझा और धीरे-धीरे पिता भी उनका साथ देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक संकट के बावजूद पिता ने बृजेश के सपने को किया पूरा
बृजेश के पिता कपूर चंद शर्मा एक मजदूर हैं। आर्थिक संकट से जूझते हुए पिता ने बेटे की हर एक जरूरत को पूरा किया। मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे की भावनात्मक रूप से मदद भी की। पिता को अपने बेटे पर पूरा यकीन था। आखिरकार सोमवार को उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला। 

बृजेश को पहले ही मैच में मिली सफलता
चेन्नई ने राजस्थान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। टीम ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। उनके लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं, राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा बृजेश, संदीप और बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed