{"_id":"69cb5958918c9127ec0cb5f3","slug":"csk-vs-rr-pink-jersey-suits-me-says-ravindra-jadeja-after-striking-twice-in-one-over-against-csk-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs RR: 'मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है', सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके देने के बाद बोले रवींद्र जडेजा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CSK vs RR: 'मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है', सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके देने के बाद बोले रवींद्र जडेजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार
जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।
रवींद्र जडेजा
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा की जर्सी का रंग बदल गया है। जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं। जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है।
Trending Videos
जडेजा ने दो विकेट लिए
सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की। आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है। जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।

दुबे को लेकर जडेजा का बयान
अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, 'मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं। उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की। मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया। मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था।'

जडेजा की आरआर के साथ दूसरी पारी
रवींद्र जडेजा की आरआर के साथ यह दूसरी पारी है। आरआर ने शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में खेला गया आईपीएल का पहला सीजन जीता था। जडेजा उस टीम के सदस्य रहे हैं। जडेजा 2012 में सीएसके के साथ जुड़ गए थे और 2025 तक टीम का हिस्सा रहे। इस बीच, 2016 और 2017 में वह गुजरात लायंस के लिए खेले थे। इन दोनों सीजन में सीएसके प्रतिबंधित थी। जडेजा सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और कई बार टीम को चैंपियन बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। 2023 के फाइनल में आखिरी दो गेंदों पर जडेजा ने चौका और छक्का लगाकर सीएसके को आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उस पारी को शायद ही कोई सीएसके फैन भूलेगा।

आईपीएल 2026 में ट्रेड के जरिए जडेजा आरआर में आए हैं। आरआर इस अनुभवी ऑलराउंडर से वैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी जैसा वह सीएसके का हिस्सा बनकर किया करते थे। जडेजा पहले मैच में गेंदबाजी में टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।