सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs CSK IPL 2026: Rajasthan Royals vs Chennai Super kings match record and stats Jamie Overton

RR vs CSK: जेमी ओवरटन ने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ा, सीएसके के लिए बल्लेबाजी में बनाया खास रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 30 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के खिलाफ बेहद खराब रही। हालांकि, जेमी ओवरटन ने अंत में अच्छी बल्लेबाजी की जिससे टीम 120 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इसके साथ ही ओवरटन ने एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है।

RR vs CSK IPL 2026: Rajasthan Royals vs Chennai Super kings match record and stats Jamie Overton
जेमी ओवरटन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। सीएसके की खराब बल्लेबाजी के बीच जेमी ओवरटन ने एक उपलब्धि अपने नाम की। ओवरटन 43 रन बनाकर आउट हुए। यह सीएसके की ओर से आठवें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है। जेमी ओवरटन ने सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 43 रन बनाए। 
Trending Videos


लड़खड़ाती पारी को ओवटरन ने संभाला
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की पारी लड़खड़ा गई और टीम 12.5 ओवरों में 82 के स्कोर तक अपने आठ विकेट खो चुकी थी, लेकिन ओवरटन की इस पारी ने टीम को 127 रन तक पहुंचाया। ओवरटन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 में विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरटन-कंबोज के बीच 10वें विकेट के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी
ओवरटन ने अंशुल कंबोज के साथ 10वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में 10वें विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत ने कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ 33 रन जुटाए थे। इस लिस्ट में शिखर धवन-मोहित राठी की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 55 रन की अटूट साझेदारी की थी। हालांकि, इसमें महज एक रन का योगदान मोहित राठी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed