सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens T20I Rankings latest updates Suryakumar yadav climbs two places Abhishek on top

ICC Men's Rankings: चार कीवी गेंदबाजों ने लगाई छलांग; अभिषेक, ईशान, तिलक और सूर्यकुमार शीर्ष-10 में बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। वहीं, बल्लेबाजी में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष पर कायम हैं और सूर्यकुमार यादव ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

ICC Mens T20I Rankings latest updates Suryakumar yadav climbs two places Abhishek on top
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : ANI-PTI
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ पुरुषों की आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा मिला है। इस लिस्ट में चार कीवी तेज गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती चार मुकाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में काफी फेरबदल हुआ।
Trending Videos

किन चार कीवी गेंदबाजों को मिला फायदा?
अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में मैच जिताऊ स्पेल डाला था। उन्होंने महज नौ रन देकर एक विकेट हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस प्रदर्शन ने उन्हें 12 पायदान ऊपर चढ़ाकर 39वें स्थान पर पहुंचा दिया है। उनके साथी तेज गेंदबाज बेन सियर्स 20 पायदान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। काइल जैमीसन ने पांच पायदान की छलांग लगाई है। वह 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, जैकरी फॉल्क्स आठ पायदान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Mens T20I Rankings latest updates Suryakumar yadav climbs two places Abhishek on top
केशव महाराज - फोटो : ANI
केशव महाराज ने भी लगाई छलांग
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। केशव महाराज ने पांच पायदान की छलांग लगाकर 47वां स्थान अपने नाम कर लिया है। उनके साथी खिलाड़ी ओटनील बार्टमैन सात पायदान ऊपर चढ़कर 66वें स्थान पर पहुंच गए है। गेराल्ड कोएत्जी 46 पायदान ऊपर चढ़कर 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जॉर्ज लिंडे बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

शीर्ष-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार भारतीय
भारत के अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वह फिलहाल हमवतन ईशान किशन से आगे चल रहे हैं। हालांकि, भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने रैंकिंग में सुधार किया। वेलिंगटन में 32 रनों की पारी खेलने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग
स्थान टीम बल्लेबाज रेटिंग
01 भारत अभिषेक शर्मा 875
02 भारत ईशान किशन 871
03 पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 848
04 इंग्लैंड फिल सॉल्ट 792
05 श्रीलंका पाथुम निसांका 766
06 भारत तिलक वर्मा 742
07 भारत सूर्यकुमार यादव 722
08 न्यूज़ीलैंड टिम साइफर्ट 719
09 इंग्लैंड जोस बटलर 716
10 दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 709

टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
स्थान टीम खिलाड़ी रेटिंग
01 जिम्बाब्वे सिकंदर रजा 328
02 भारत हार्दिक पांड्या 299
03 पाकिस्तान सैम अयूब 275
04 नेपाल दीपेंद्र सिंह ऐरी 244
05 अफगानिस्तान अजमतुल्लाह ओमरजई 241
06 वेस्ट इंडीज रोस्टन चेस 239
07 अफगानिस्तान मोहम्मद नबी 209
08 न्यूज़ीलैंड मिचेल सैंटनर 208
09 पाकिस्तान मोहम्मद नवाज 203
10 वेस्टइंडीज रोमारियो शेफर्ड 197

टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग

स्थान टीम खिलाड़ी रेटिंग
01 अफगानिस्तान राशिद खान 753
02 भारत वरुण चक्रवर्ती 740
03 पाकिस्तान अबरार अहमद 736
04 इंग्लैंड आदिल राशिद 721
05 भारत जसप्रीत बुमराह 702
06 ऑस्ट्रेलिया एडम जाम्पा 682
07 दक्षिण अफ्रीका कॉर्बिन बॉश 676
08 वेस्ट इंडीज मैथ्यू फोर्ड 667
09 बांग्लादेश मुस्तफिजुर रहमान 665
10 अफगानिस्तान मुजीब उर रहमान 663
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed