सब्सक्राइब करें

Ananya Birla-Shubman Gill: क्यों चर्चा में अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम तो खुद ही शेयर कर दी मीम!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 25 Mar 2026 04:59 PM IST
सार

अनन्या बिड़ला और शुभमन गिल की मुलाकात ने दिखाया कि कैसे सोशल मीडिया का मीम कल्चर किसी भी साधारण पल को वायरल बना सकता है। यह आईपीएल के बदलते स्वरूप और खेल-मनोरंजन के मेल को भी उजागर करता है।

विज्ञापन
Ananya Birla Shares Viral Meme Linking Her With Shubman Gill, Wins Internet
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला-सुहाना खान - फोटो : Instagram
एकतरफ जहां आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इतिहास रचा, वहीं दूसरी तरफ आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला भी चर्चा में हैं। सोमवार और मंगलवार को अनन्या अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। उनका नाम शुभमन गिल संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अनन्या ने इसे काफी हल्के दिल से लिया और खुद ही शुभमन के साथ वाली मीम्स इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दीं। उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी बनाए। 


Trending Videos
Ananya Birla Shares Viral Meme Linking Her With Shubman Gill, Wins Internet
शुभारंभ कार्यक्रम - फोटो : ANI
दरअसल, सोमवार 23 मार्च को गुजरात टाइटंस ने शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें जीटी के कोच, खिलाड़ी, मालिक और मीडिया पार्टनर्स समेत तमाम लोग जमा हुए थे। इस मौके पर उद्यमी और सिंगर अनन्या बिड़ला, शुभमन गिल के साथ एक ही सोफे पर बैठी नजर आईं। इसी के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं। इस दौरान गिल ने अनन्या को साइन की हुई जर्सी भेंट की, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Birla Shares Viral Meme Linking Her With Shubman Gill, Wins Internet
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला-सुहाना खान - फोटो : Instagram
मीम्स की बाढ़, फैंस की क्रिएटिविटी
इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हुए क्रिकेट और पॉप कल्चर का मजेदार मिश्रण पेश किया। यह एक सामान्य कॉर्पोरेट इवेंट था, लेकिन मीम कल्चर ने इसे वायरल सनसनी बना दिया।
Ananya Birla Shares Viral Meme Linking Her With Shubman Gill, Wins Internet
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram
अनन्या का मजेदार रिएक्शन
मीम्स से बचने के बजाय अनन्या बिड़ला ने खुद इनका आनंद लिया। उन्होंने कई क्रिएटिव मीम्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर भी किया। उन्होंने माना कि फैंस की क्रिएटिविटी ने उन्हें हैरान कर दिया और इस पूरे घटनाक्रम को एक मजेदार मोड़ दे दिया। एक यूजर ने शुभमन की भावनाओं का जिक्र मजाकिया ढंग से करते हुए लिखा, 'अब तो हमारे पास भी सुंदर मालकिन है। काव्या मारन से टक्कर।' इसके जवाब में अनन्या ने लिखा, 'मैं मालकिन नहीं हूं, बल्कि प्रिंसिपल पार्टनर हूं। आप लोग ऐसी मीम बनाकर मुझे काफी हंसा रहे हैं।' इसके बाद अनन्या ने एक और मजेदार मीम शेयर की।
 
विज्ञापन
Ananya Birla Shares Viral Meme Linking Her With Shubman Gill, Wins Internet
शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram
ब्रांड पार्टनरशिप का बड़ा कनेक्शन
इस मुलाकात के पीछे एक बड़ा बिजनेस एंगल ये है कि अनन्या बिड़ला की कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस के साथ प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में साझेदारी की है। यह साझेदारी खेल, बिजनेस और एंटरटेनमेंट के बढ़ते मेल को दर्शाती है। गुजरात टाइटंस की नई जर्सी के बीचोंबीच बिड़ला स्टेट्स लिखा है। हालांकि, मंगलवार रात आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को ही खरीद लिया। कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इस तरह फैन की बात सही हुई और अनन्या गुजरात टाइटंस की तो नहीं, लेकिन आरसीबी टीम की मालकिन जरूर बन गईं। इसको लेकर भी अनन्या ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक फैन ने लिखा था कि अब वह अनन्या को टीवी पर भी देख सकेगा और अनन्या उनकी पसंदीदा भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed