सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Harmanpreet Kaur Honoured With Stadium Stand, Calls For More Multi-Format Series

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा गया द्वारका स्टेडियम में स्टैंड, सम्मान पाकर भावुक हुईं कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 25 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

हरमनप्रीत कौर को ओमैक्से स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड समर्पित किया गया। उन्होंने इसे भावुक पल बताया और मल्टी-फॉर्मेट सीरीज बढ़ाने की वकालत की। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को असली पहचान तभी मिलती है जब वे खिताब जीतते हैं।

Harmanpreet Kaur Honoured With Stadium Stand, Calls For More Multi-Format Series
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को द्वारका स्थित ओमैक्से स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड समर्पित किया गया। इस खास मौके पर हरमनप्रीत भावुक नजर आईं और इसे अपने करियर की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत भावुक हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने सिर्फ देश के लिए खेलने और खिताब जीतने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरे नाम पर स्टैंड होगा।'
Trending Videos


मल्टी-फॉर्मेट सीरीज पर जोर
इस कार्यक्रम के दौरान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुई मल्टी-फॉर्मेट सीरीज पर भी बात की और इसे खिलाड़ियों के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, 'ऐसी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज और होनी चाहिए, क्योंकि हर हफ्ते अलग फॉर्मेट खेलना एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव देता है।' उन्होंने माना कि तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) एक साथ खेलना खिलाड़ियों के लिए नया अनुभव रहा, लेकिन इससे टीम को काफी सीख मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिताब जीतना क्यों जरूरी?
हरमनप्रीत ने साफ कहा कि पहचान पाने के लिए सिर्फ मेहनत काफी नहीं, बल्कि ट्रॉफी जीतना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, 'किसी भी फील्ड में आपको कुछ खास करना होता है, खिताब जीतना होता है, तभी पहचान मिलती है। वरना मेहनत बेकार लगती है।' उन्होंने यह भी कहा कि महिला क्रिकेटरों ने वर्षों से कड़ी मेहनत की है और कई बार अपने खर्च पर भी खेला है।

फैंस और मीडिया का सपोर्ट
कप्तान ने भारतीय फैंस और मीडिया के समर्थन को टीम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, 'खिताब जीतने के बाद हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed