सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aryaman Birla Appointed Chairman of RCB; Sister Ananya shares post

Aryaman Birla: आरसीबी के चेयरमैन बने आर्यमान बिड़ला; बहन अनन्या ने पोस्ट कर दी बधाई, फैंस पर भी लुटाया प्यार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला आरसीबी चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। आर्यमान की बहन अनन्या ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है।

Aryaman Birla Appointed Chairman of RCB; Sister Ananya shares post
विराट कोहली-बिड़ला परिवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। आर्यमान की बहन अनन्या बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस का भी आभार जताया और कहा कि आरसीबी टीम इस बार भी अपने फैंस के लिए कप जीतेगी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Ananya Birla-Shubman Gill: क्यों चर्चा में अनन्या बिड़ला? शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम तो खुद ही शेयर कर दी मीम!
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनन्या का पोस्ट
अनन्या ने लिखा, 'यह हमारे बारे में नहीं, आप सबके बारे में है। आरसीबी के सभी प्रशंसकों को आपके प्यार के लिए एक बड़ा धन्यवाद। हम आपके साथ सही करेंगे! यह हमारे बारे में नहीं, यह आप सबके बारे में है। ई साला कप नाम्दू (Ee Sala Cup Namdu)।' यह कन्नड़ वाक्य, जिसका अर्थ है- इस साल कप हमारा है। आरसीबी के प्रशंसकों के बीच एक लोकप्रिय नारा है, जो टीम की जीत की उम्मीदों को दर्शाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya Birla (@ananyabirla)


परिवार और टीम को समर्थन के लिए धन्यवाद
उन्होंने अपने भाई आर्यमान बिड़ला को अध्यक्ष के रूप में उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी और उन पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा, 'आर्यमान बिड़ला, अध्यक्ष के रूप में, आप इसमें शानदार काम करेंगे और मैं हमेशा की तरह आपके साथ रहूंगी। आपको ढेर सारा प्यार। अद्वेतेशा बिड़ला, आप पर बहुत गर्व है।'

इसके अलावा, अनन्या ने अपने व्यावसायिक भागीदारों, ब्लैकस्टोन, सत्यन और बोल्ट वेंचर्स का भी आभार व्यक्त किया। अनन्या बिड़ला ने अपने पोस्ट का समापन यह कहकर किया कि वे जो कुछ भी करती हैं, वह अपने माता-पिता के लिए करती हैं। यह उनके जीवन में उनके माता-पिता के महत्व को दर्शाता है।

Aryaman Birla Appointed Chairman of RCB; Sister Ananya shares post
आर्यमान बिड़ला - फोटो : Twitter
कौन हैं आर्यमान बिड़ला?
आर्यमान बिड़ला, कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं और 28 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेला। बाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यमान ने मध्य प्रदेश के लिए नौ फर्स्ट क्लास मैच खेले और मध्य प्रदेश के लिए ही रजत और वेंकटेश भी खेलते हैं। इस तरह तीनों ने ड्रेसिंग रूम साझा किया है। नौ फर्स्ट क्लास मैचों में आर्यमान ने 414 रन बनाए। इसमें एक शतक बंगाल क्रिकेट टीम के खिलाफ ईडन गार्डन्स में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने चार लिस्ट-ए मैचों में 36 रन बनाए। आर्यमान ने 2019 में मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया था। क्रिकेट में महज कुछ साल गुजारने के बाद यह क्रिकेटर गुमनाम हो गया और अब वह फिर से एक बिजनेस टायकून के रूप में उभरा है। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं आर्यमान बिड़ला?: मध्य प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर, अब बनेंगे RCB अध्यक्ष! संपत्ति कोहली से 70 गुना अधिक

आर्यमान का क्रिकेटिंग करियर
जुलाई 1997 में मुंबई में जन्मे आर्यमान ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2017 में की थी। उनका पहला मैच रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ था। वह क्रिकेट में करियर बनाने के लिए मध्य प्रदेश के रीवा चले गए थे। वहीं, आदित्य बिड़ला समूह की सीमेंट इकाई का मुख्यालय स्थित है। आर्यमान ने अपनी पहली ही पारी में 72 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिसमें रजत पाटीदार ने 123 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने खुद उस मैच की दोनों पारियों में 67 गेंदों पर 16 रन और 27 गेंदों पर छह रन बनाए। एक साल बाद उन्होंने प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में एक शानदार नाबाद शतक बनाया था।

आर्यमान का आईपीएल करियर
आर्यमान ने तब 189 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाकर बंगाल को ड्रॉ के लिए मजबूर किया था। उनके प्रयासों ने उन्हें 2018 में राजस्थान रॉयल्स के साथ एक आईपीएल अनुबंध भी दिलाया। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। अपनी प्रतिभा के जरिये आर्यमान ने सम्मान हासिल किया था। हालांकि, चोटों और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के कारण उन्हें 2019 में क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेना पड़ा, जिससे उनका क्रिकेट करियर प्रभावी रूप से समाप्त हो गया। वह कभी कोई आईपीएल मैच नहीं खेल पाए। 2019 में ही राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया था। यही अनिश्चितकालीन ब्रेक उनका संन्यास बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed