सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins speaks on his return in IPL 2026

IPL 2026: कब होगी पैट कमिंस की आईपीएल में वापसी? खुद दिया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जवाब; जानिए क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पैट कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच मिस करेंगे, लेकिन दूसरे हाफ और प्लेऑफ में वापसी की उम्मीद है। उनकी गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे।

Pat Cummins speaks on his return in IPL 2026
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 से पहले पैट कमिंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह आईपीएल के दूसरे हाफ और प्लेऑफ में वापसी कर सकते हैं।
Trending Videos

फिटनेस पर क्या बोले कमिंस?
कमिंस ने बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट में बताया कि वह अब धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं और नेट्स में गेंदबाजी भी शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने ऐसा प्लान बनाया है जिससे वे टूर्नामेंट के बीच तक पूरी तरह फिट हो सकें। उन्होंने कहा, 'अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं आईपीएल के दूसरे हाफ और फाइनल्स में खेलूंगा।'

शुरुआत में टीम की कप्तानी कौन करेगा?
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान कमिंस की गैरमौजूदगी में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कप्तानी संभालेंगे। कमिंस ने किशन की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार नेतृत्व किया है और टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

शनिवार से शुरू करेगी अभियान
कमिंस ने यह भी माना कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते कभी-कभी भाषा एक चुनौती बनती है, लेकिन टीम के भारतीय खिलाड़ी इसमें उनकी काफी मदद करते हैं। एसआरएच अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ शनिवार को खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed