सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs SRH IPL 2026 first match preview news in hindi head to head record and stats

RCB vs SRH: आंकड़ों में आरसीबी पर भारी है सनराइजर्स का पलड़ा, कोहली पर होगी नजर; हैदराबाद को शीर्ष क्रम से आस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है और पहले मैच में गत चैंपियन आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। आंकड़ों में सनराइजर्स का पलड़ा भारी है, लेकिन आरसीबी की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है।

RCB vs SRH IPL 2026 first match preview news in hindi head to head record and stats
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 28 मार्च को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आंकड़ों में आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है।  आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मुकाबलों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। 
Trending Videos

संतुलित दिख रहा है आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन पिछले सीजन शानदार रहा था। आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था। कागज पर आरसीबी की टीम इस बार भी काफी दमदार नजर आ रही है। बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल सॉल्ट पिछले सीजन टीम को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे थे। कोहली-सॉल्ट की सलामी जोड़ी आगामी सीजन में भी टीमों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। पडिक्कल इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी आईपीएल 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बल्लेबाजी क्रम अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बंगलूरू के लिए चिंता का विषय?
  • आरसीबी के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 
  • हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। 
  • यश दयाल की सुविधाएं भी टीम को इस सीजन नहीं मिल पाएंगी। 
  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन भी आरसीबी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

शीर्ष क्रम पर रहेगी जिम्मेदारी
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर होगी। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन की तिकड़ी से हैदराबाद को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में टीम की कमान संभालते हुए भी नजर आएंगे। हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा आईपीएल 2025 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। नीतीश कुमार रेड्डी इस सीजन शानदार प्रदर्शन के बूते छाप छोड़ना चाहेंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आ रहा है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे। स्पिनर के तौर पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है। युवा स्पिनर जीशान अंसारी आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed