सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Is Rishabh Pant's captaincy in danger? Lucknow Super giants owner Sanjeev Goenka reveals

IPL 2026: क्या खतरे में है ऋषभ पंत की कप्तानी? लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक गोयनका ने किया स्पष्ट; बताई सच्चाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Mar 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब टीम के मालिका संजीव गोयनका ने इस रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

IPL 2026: Is Rishabh Pant's captaincy in danger? Lucknow Super giants owner Sanjeev Goenka reveals
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को लेकर चल रही सभी अफवाहों को गलत बताया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आईपीएल 2026 से पहले पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन गोयनका ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ 'फेक रिपोर्ट्स' हैं और टीम का पंत पर पूरा भरोसा है। 
Trending Videos

गोयनका ने की पंत की तारीफ
गोयनका ने पंत के स्वभाव और समर्पण की तारीफ करते हुए उन्हें आने वाले सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, ऋषभ पंत की कप्तानी के बारे में अटकलों को पढ़ा था और मुस्कुराया था। हमने उनके व्यक्तित्व और प्रतिबद्धता को जानने के लिए साथ में काफी समय बिताया है। आपका सीजन शानदार हो, कप्तान।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। लखनऊ ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके चलते उनसे काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, पंत बल्ले से बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए थे। वह 13 मैचों में सिर्फ 269 रन ही बना सके थे और उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए गए थे। यही कारण था कि ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लखनऊ टीम आईपीएल 2026 में पंत की जगह पर नया कप्तान चुन सकती है।

पंत ने यूजर्स को दिखाया आइना
आईपीएल 2025 के दौरान भी ऐसी ही एक खबर सामने आई थी, जब पंत ने स्थिति को संभाला था। एक 'एक्स' यूजर ने सुझाव दिया कि पंत को आईपीएल 2026 सीजन से पहले ड्रॉप किया जा सकता है क्योंकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिकों का मानना है कि वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। एलएसजी के कप्तान ने इस यूजर को जवाब देते हुए उनसे झूठी बातें फैलाने से पहले थोड़ी समझदारी और भरोसे का इस्तेमाल करने की अपील की थी।

पंत के लिए अहम है मौजूदा सीजन
गोयनका के इस बयान से यह साफ हो गया है कि टीम मैनेजमेंट पंत के साथ खड़ा है और उन्हें कप्तान के तौर पर पूरा समर्थन मिल रहा है। अब सभी की नजरें आईपीएल पर हैं जहां पंत अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करना चाहेंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स इस सीजन अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करेगी। पंत के करियर के लिहाज से आईपीएल 2026 के लिए उनके लिए काफी अहम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed