सब्सक्राइब करें

RCB की ब्रांड वैल्यू 450 करोड़ से 16,500 करोड़ पहुंची: विजय माल्या खुश; कहा- मेरी दीवानगी ने बनाई अरबों की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 26 Mar 2026 10:25 AM IST
सार

आरसीबी की वैल्यूएशन 450 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जिसके बाद विजय माल्या ने अपनी दीवानगी को सही साबित बताया। आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुआई में टीम खरीदी गई है। यह डील आईपीएल की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाती है।

विज्ञापन
Vijay Mallya Reacts as RCB Valuation Skyrockets to ₹16000+ Crores in Historic IPL Deal
विजय माल्या - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। दोनों ही टीमों के लिए ऐतिहासिक सौदा देखने को मिला। आरसीबी को 16000+ करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा गया। इस फ्रेंचाइजी को भगोड़े विजय माल्या ने 2008 में 450 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से अब तक, इसके ब्रांड वैल्यू में लगभग 37 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस डील के बाद पूर्व मालिक विजय माल्या ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।
Trending Videos
Vijay Mallya Reacts as RCB Valuation Skyrockets to ₹16000+ Crores in Historic IPL Deal
आरसीबी टीम - फोटो : ANI
आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुआई में हुआ सौदा
आरसीबी को एक बड़े कंसोर्टियम ने खरीदा है, जिसकी अगुआई आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा है। इस डील में द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं। यह सौदा अभी बीसीसीआई और सीसीआई की मंजूरी के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Mallya Reacts as RCB Valuation Skyrockets to ₹16000+ Crores in Historic IPL Deal
विजय माल्या-विराट कोहली-फिल सॉल्ट - फोटो : ANI-PTI
विजय माल्या ने कहा- मेरी दीवानगी रंग लाई
आरसीबी की इस बड़ी डील के बाद विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं आरसीबी के नए मालिकों को दिल से बधाई देना चाहता हूं। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वे इस सबसे कीमती आईपीएल फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएं। जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में यह टीम खरीदी थी, तब ज्यादातर लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया और इसे मेरी दिखावा बताया था, लेकिन मेरी तथाकथित दीवानगी के पीछे रॉयल चैलेंज ब्रांड को खड़ा करने की सोच थी, इसलिए मैंने टीम का नाम आरसीबी रखा।'

आगे उन्होंने कहा, 'यह देखकर बेहद सुकून पहुंचता है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये हो गया। आरसीबी हमेशा मेरे डीएनए का हिस्सा रहेगी, इससे जुड़ी यादें हमेशा रहेंगी, खासकर उस समय की जब हमने युवा विराट कोहली को चुना था, जो आज दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। सभी आरसीबी फैंस का धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा टीम का समर्थन किया। कृपया आगे भी आरसीबी यानी बंगलूरू के शेरों का साथ देते रहें। नमस्कार।'

Vijay Mallya Reacts as RCB Valuation Skyrockets to ₹16000+ Crores in Historic IPL Deal
विजय माल्या और आरसीबी टीम - फोटो : PTI
आईपीएल की बढ़ती ताकत और बाजार
आरसीबी की यह डील सिर्फ एक टीम की बिक्री नहीं, बल्कि आईपीएल की बढ़ती ताकत का उदाहरण है। आईपीएल की कुल वैल्यूएशन अब लगभग 18.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। इसके पीछे मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल फैनबेस का बड़ा योगदान है। आरसीबी के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स की भी बड़ी डील हुई है, जिसे काल सोमानी के नेतृत्व में एक अमेरिकी कंसोर्टियम ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15000+ करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
Vijay Mallya Reacts as RCB Valuation Skyrockets to ₹16000+ Crores in Historic IPL Deal
बाएं से- अद्वेतेशा बिड़ला, कुमार मंगलम बिड़ला, नीरजा बिड़ला, अनन्या बिड़ला और आर्यमान बिड़ला। - फोटो : ANI
नई शुरुआत करने जा रही आरसीबी टीम
आरसीबी पहले यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेज के पास थी, जो डियाजियो की सहायक कंपनी है। कंपनी ने इसे नॉन-कोर एसेट मानते हुए बेचने का फैसला किया। अब नए निवेशकों के साथ आरसीबी के लिए एक नई शुरुआत होने जा रही है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला आरसीबी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। आर्यमान खुद भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के साथ मध्य प्रदेश की टीम से घरेलू टूर्नामेंट खेल चुके हैं। आर्यमान आईपीएल में राजस्थान टीम का हिस्सा रहे, लेकिन वह इस लीग में एक भी मैच नहीं खेल पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed