सब्सक्राइब करें

Yograj vs Ashwin: '..तो मैं अपनी दाढ़ी काट दूंगा', अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन के किस बयान पर भड़के योगराज?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 26 Mar 2026 09:51 AM IST
सार

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर IPL 2026 से पहले विवाद छिड़ गया है। अश्विन ने उनके खेलने पर सवाल उठाए, जिस पर योगराज सिंह भड़क गए और कड़ी प्रतिक्रिया दी। योगराज का मानना है कि अर्जुन को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा और उनमें बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता है।

विज्ञापन
Yograj Singh Slams Ashwin Over Arjun Tendulkar Remarks Ahead of IPL 2026
योगराज, अर्जुन और अश्विन - फोटो : Twitter/ANI
आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। लखनऊ सुपर जाएंट्स में शामिल होने के बाद उनके खेलने की संभावनाओं पर सवाल उठे, जिस पर अब युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
Trending Videos
Yograj Singh Slams Ashwin Over Arjun Tendulkar Remarks Ahead of IPL 2026
अश्विन - फोटो : ANI
अश्विन ने जताया संदेह
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि टीम में पहले से ही मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं, ऐसे में अर्जुन के लिए मौका बनाना कठिन होगा। अश्विन ने कहा, 'जब तक ज्यादा से ज्यादा गेंदबाज चोटिल नहीं होते, अर्जुन खेलते हुए नहीं दिख रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Yograj Singh Slams Ashwin Over Arjun Tendulkar Remarks Ahead of IPL 2026
योगराज, अर्जुन और अश्विन - फोटो : Twitter
योगराज सिंह का पलटवार
अश्विन के इस बयान पर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह भड़क गए। योगराज ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए अश्विन पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, 'वह बेकार की बातें कर रहे हैं। यह अश्विन कौन होते हैं? किसी के बारे में क्या बोलना चाहिए, यह उन्हें समझना चाहिए। टीवी पर बैठकर कोई यह कहे कि वह यह नहीं कर सकता, वह नहीं कर सकता...अरे तुम होते कौन हो बोलने वाले?'
Yograj Singh Slams Ashwin Over Arjun Tendulkar Remarks Ahead of IPL 2026
योगराज, अर्जुन - फोटो : Twitter
अर्जुन की भूमिका पर अलग नजरिया
योगराज सिंह, जो पहले अर्जुन को ट्रेनिंग दे चुके हैं, मानते हैं कि उन्हें गलत तरीके से एक गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्जुन की बल्लेबाजी क्षमता काफी मजबूत है और अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकते हैं। योगराज ने कहा, 'जब क्रिकेटर इस तरह की बातें करते हैं तो यह सही नहीं है। वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं, यह अलग बात है। जब वह मेरे पास थे, मैंने युवराज से कहा था कि आप लोग अर्जुन को लेकर गलत चीजों पर ध्यान दे रहे हैं। वह सिर्फ गेंदबाज नहीं है। उसे स्पाइन की समस्या रही है और उसका एक्शन भी अलग है। जब वह यहां था, मैं उससे बात करता था और उसके कोच से भी कहा था कि आप लोग क्या कर रहे हैं। जब वह बल्लेबाजी करता था, तो वह शानदार शॉट्स लगाता था। अगर आप उसे सही तरीके से तैयार नहीं कर सकते, तो उसे मेरे पास भेज दें।'
विज्ञापन
Yograj Singh Slams Ashwin Over Arjun Tendulkar Remarks Ahead of IPL 2026
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Arjun Instagram
अर्जुन का IPL रिकॉर्ड और नई शुरुआत
योगराज ने यहां तक दावा किया, 'अगर अर्जुन मेरे साथ छह महीने ट्रेनिंग करे, तो वह दुनिया के बड़े बल्लेबाजों से आगे निकल सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं अपनी दाढ़ी काट दूंगा। मैं इसी तरीके से काम करता हूं।' सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के साथ तीन सीजन बिताए। आईपीएल 2023 में उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट लिए, जबकि 2024 में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। अब एलएसजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed