सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Lalit Modi Calls Sanjiv Goenka ‘Clown’ Amid IPL Credit War After RCB, RR Mega Deals

IPL 2026: आईपीएल की सफलता पर छिड़ी नई बहस! आमने-सामने दो बड़े नाम; क्या ललित मोदी ने संजीव गोयनका को कहा जोकर?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 26 Mar 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी और आरआर की रिकॉर्ड बिक्री के बाद आईपीएल की सफलता का श्रेय किसे जाए, इस पर विवाद छिड़ गया। संजीव गोयनका ने जय शाह की तारीफ की, जिस पर ललित मोदी भड़क गए और उन्हें 'क्लाउन' कहा। इससे आईपीएल की विरासत और क्रेडिट को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

Lalit Modi Calls Sanjiv Goenka ‘Clown’ Amid IPL Credit War After RCB, RR Mega Deals
ललित मोदी बनाम संजीव गोयनका - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल की ऐतिहासिक सफलता के बीच अब श्रेय को लेकर नई बहस छिड़ गई है। आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी।
Trending Videos

 

आरसीबी और आरआर की रिकॉर्ड डील बनी वजह
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री ने इतिहास रच दिया। आरआर फ्रेंचाइजी 15,000+ करोड़ और आरसीबी फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ की कीमत पर बिकीं। आरसीबी की वैल्यूएशन 450 करोड़ रुपये से बढ़कर 16000+ करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिसने आईपीएल के बिजनेस मॉडल को फिर से चर्चा में ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lalit Modi Calls Sanjiv Goenka ‘Clown’ Amid IPL Credit War After RCB, RR Mega Deals
जहीर खान-संजीव गोयनका-ऋषभ पंत - फोटो : @LucknowIPL
गोयनका ने जय शाह को दिया श्रेय
इन दोनों डील के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस सफलता का श्रेय जय शाह को दिया। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'राजस्थान रॉयल्स, जिसे 2008 में लगभग 270 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, अब 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिसे करीब 485 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, 16,600 करोड़ से अधिक में बिक गई। एक ही हफ्ते में दो फ्रेंचाइजी, दोनों की कीमत 15,000+ करोड़ से ऊपर पहुंच गई।'

गोयनका ने लिखा, 'यह वैल्यू आईपीएल की उस मजबूत ढांचे की वजह से बनी है, जिसमें ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स को शानदार स्ट्रैटेजी से तैयार किया गया। साथ ही, ऐसी गवर्नेंस बनाई गई जिसने बड़े ब्रांड्स को प्रीमियम स्तर पर निवेश करने का भरोसा दिया। इसका बड़ा श्रेय जय शाह के विजन को जाता है।' मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, इससे पहले बीसीसीआई सचिव थे।



Lalit Modi Calls Sanjiv Goenka ‘Clown’ Amid IPL Credit War After RCB, RR Mega Deals
अपनी लेडी लव के साथ ललित मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
ललित मोदी का पलटवार, कही यह बात
गोयनका के बयान से नाराज ललित मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संजीव गोयनका के ट्वीट पर पहले तो रिप्लाई किया, 'क्या आप सीरियस हैं? आप जोकर हैं।' इसके बाद संजीव गोयनका को टैग कर भी लिखा, 'गंभीरता से कहूं तो इस व्यक्ति को शायद यह याद ही नहीं कि इस मॉडल की कल्पना किसने की थी। खैर, कोई बात नहीं, यह अपनी ही दुनिया में रहता है। हम सभी जानते हैं कि संजीव गोयनका क्या हैं।' इसके आगे ललित मोदी ने हंसने का इमोजी बनाया।

ललित मोदी ने आगे लिखा, 'काश, उनके भाई हर्ष गोयनका फ्रेंचाइजी के मालिक होते। वह एक सच्चे क्रिकेट फैन हैं, न कि उनकी तरह के क्लाउन (जोकर)। वह (संजीव) सोचते हैं कि उनका एक ट्वीट इतिहास बदल देगा। इससे बस यही साबित होता है कि उन्हें बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, सिर्फ घमंड बढ़ गया है। जय हिंद।' ललित मोदी के इस बयान ने विवाद को और भड़का दिया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

आईपीएल की नींव कैसे पड़ी?
आईपीएल की शुरुआत 2007 में हुई थी, लेकिन इसकी नींव इससे कई साल पहले रखी गई थी। ललित मोदी ने फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग का आइडिया आगे बढ़ाया, जिसे शुरुआत में ज्यादा समर्थन नहीं मिला। हालात तब बदले जब इंडियन क्रिकेट लीग लॉन्च हुई और बीसीसीआई को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नया कदम उठाना पड़ा। इसके बाद आईपीएल को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया और देखते ही देखते यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन गई।

Lalit Modi Calls Sanjiv Goenka ‘Clown’ Amid IPL Credit War After RCB, RR Mega Deals
आईपीएल कप्तानों की बैठक - फोटो : IPL-X
कैसे बना आईपीएल इतना बड़ा ब्रांड?
आज आईपीएल की कुल वैल्यूएशन करीब 18.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की सफलता के पीछे कई बड़े कारण हैं-
  • ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स से भारी कमाई
  • ग्लोबल ब्रांड्स का निवेश
  • खिलाड़ियों और फैंस की जबरदस्त भागीदारी
  • मजबूत गवर्नेंस और मार्केटिंग

श्रेय की जंग या पब्लिसिटी स्टंट?
यह विवाद सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि आईपीएल की विरासत को लेकर लड़ाई भी माना जा रहा है। एक तरफ जहां गोयनका मौजूदा प्रशासन को श्रेय दे रहे हैं, वहीं ललित मोदी खुद को इस लीग का असली आर्किटेक्ट मानते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बहस आगे और कितना तूल पकड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed