{"_id":"69c4f79cf7c4ada30c0a073c","slug":"will-rcb-change-its-name-after-16-700-crore-deal-ananya-birla-clears-the-air-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: क्या 16000+ करोड़ की डील के बाद बदला जाएगा आरसीबी का नाम? अनन्या बिड़ला ने सवाल पर दी यह प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: क्या 16000+ करोड़ की डील के बाद बदला जाएगा आरसीबी का नाम? अनन्या बिड़ला ने सवाल पर दी यह प्रतिक्रिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
16000+ करोड़ की डील के बाद आरसीबी के नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि अनन्या बिड़ला के संकेत से साफ है कि टीम का नाम नहीं बदलेगा। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व में नया कंसोर्टियम अब IPL और WPL दोनों टीमों का संचालन करेगा।
अनन्या का जवाब
- फोटो : Instagram/PTI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल में रिकॉर्ड डील के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया- क्या टीम का नाम बदला जाएगा? आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई हैं। अब इस सवाल पर आरसीबी के चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Trending Videos
आदित्य बिड़ला ग्रुप ने खरीदी 100% हिस्सेदारी
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी पूरी हिस्सेदारी एक कंसोर्टियम को बेच दी है, जिसकी अगुआई आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा है। इस डील में ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप भी शामिल हैं।यह सौदा करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16000+ करोड़) में हुआ, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील बन गई है।

क्या बदलेगा आरसीबी का नाम?
डील के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या नए मालिक टीम का नाम बदलेंगे। इस पर अनन्या बिड़ला का इशारा साफ है। उन्होंने एक पोस्ट को री-शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि आरसीबी का नाम नहीं बदला जाएगा। इससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि टीम अपनी पुरानी पहचान के साथ ही आगे खेलेगी।

2008 से IPL का हिस्सा, 2025 में जीता पहला खिताब
आरसीबी उन आठ टीमों में से एक है, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही लीग का हिस्सा रही हैं। लंबे इंतजार के बाद टीम ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और फैनबेस दोनों में जबरदस्त उछाल आया।

महिला टीम भी शामिल डील में
यह डील सिर्फ पुरुष टीम तक सीमित नहीं है। आरसीबी की महिला टीम, जो महिला प्रीमियर लीग में खेलती है, भी इस सौदे का हिस्सा है। यानी अब नया कंसोर्टियम आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों फ्रेंचाइजी का संचालन करेगा।

क्यों खास है यह डील?
यह सौदा सिर्फ एक टीम की बिक्री नहीं, बल्कि आईपीएल के बढ़ते आर्थिक प्रभाव का प्रतीक है। मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल फैनबेस के चलते आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी है, और आरसीबी इसकी सबसे कीमती टीम बन गई है।