सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Yash Dayal to Miss Season Amid Personal Issues and Legal Cases, Confirms RCB

IPL 2026: आरसीबी को बड़ा झटका! टीम से नहीं जुड़ेंगे तेज गेंदबाज यश दयाल, क्यों लिया यह फैसला? पढ़ें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 24 Mar 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे। टीम ने इसे उनका निजी फैसला बताया है, लेकिन उनके खिलाफ चल रहे गंभीर कानूनी मामलों ने स्थिति को जटिल बना दिया है। दयाल ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि जांच जारी है।

IPL 2026: Yash Dayal to Miss Season Amid Personal Issues and Legal Cases, Confirms RCB
यश दयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@imyash_dayal
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की पुष्टि आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। टीम जोश हेजलवुड के अनफिट होने की वजह से पहले ही जूझ रही थी, लेकिन अब यश के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
Trending Videos

 

व्यक्तिगत कारणों से बाहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मो बोबट ने कहा, 'यश दयाल इस सीजन आरसीबी का हिस्सा नहीं होंगे। वह व्यक्तिगत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। वह अभी भी टीम के साथ अनुबंध में हैं और यह फैसला उनके हित में लिया गया है।' हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके बाहर होने के पीछे के सभी कारणों का विस्तार से खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Yash Dayal to Miss Season Amid Personal Issues and Legal Cases, Confirms RCB
क्रिकेटर यश दयाल - फोटो : सोशल मीडिया
कानूनी मामलों ने बढ़ाई मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल इस समय गंभीर कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उन पर यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, जिसने उनके क्रिकेट करियर पर भी असर डाला है। जयपुर में दर्ज एक मामले में आरोप पॉक्सो के तहत लगाए गए हैं, जो दर्शाता है कि शिकायतकर्ता घटना के समय नाबालिग थी। एफआईआर में आरोप है कि लंबे समय तक शोषण किया गया और क्रिकेट में अवसर दिलाने का लालच दिया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में भी एक अलग मामला दर्ज है, जिसमें शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज
24 दिसंबर 2025 को जयपुर की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि इस स्तर पर जमानत देना उचित नहीं होगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतना जरूरी है और उपलब्ध साक्ष्य आरोपों को गंभीर बनाते हैं।

IPL 2026: Yash Dayal to Miss Season Amid Personal Issues and Legal Cases, Confirms RCB
यश दयाल, क्रिकेटर। - फोटो : अमर उजाला
दयाल ने आरोपों से किया इनकार
यश दयाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनके वकील का कहना है कि यह संबंध आपसी सहमति से था और खिलाड़ी जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। हालांकि अभियोजन पक्ष ने इस दलील का विरोध किया है।

IPL 2026: Yash Dayal to Miss Season Amid Personal Issues and Legal Cases, Confirms RCB
श्वेता पुंडेर, यश दयाल - फोटो : एक्स
निजी जीवन भी चर्चा में
आईपीएल 2026 से ठीक पहले यश दयाल ने अपनी लंबे समय की पार्टनर श्वेता पुंडीर से शादी की। चार फरवरी को नोएडा में आयोजित यह शादी सादगीपूर्ण समारोह में संपन्न हुई, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए। यश दयाल का आईपीएल 2026 से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। एक ओर टीम को उनके अनुभव की कमी खलेगी, वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी की निजी और कानूनी परेशानियां उनके करियर पर असर डाल सकती हैं। अब आरसीबी का पेस अटैक शुरुआती कुछ मैचों में पूरी तरह भुवनेश्वर कुमार पर निर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed