सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: PBKS captain Shreyas Iyer and Arshdeep Singh say eyes are on the IPL trophy

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस ने भरी आईपीएल के लिए हुंकार, अर्शदीप ने कहा- ट्रॉफी ही हमारा लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 से पहले टीम बॉन्डिंग और ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य पर जोर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और इस सीजन खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

IPL 2026: PBKS captain Shreyas Iyer and Arshdeep Singh say eyes are on the IPL trophy
श्रेयस अय्यर-अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम के कप्तान श्रेस अय्यर और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मोहाली में जर्सी लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी योजनाओं और उत्साह को साझा किया। कप्तान श्रेस अय्यर ने बताया कि टीम के लिए मैदान के बाहर आपसी तालमेल बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी करीब दो महीने तक एक परिवार की तरह साथ रहते हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा झटका, तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से हुए बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के बाद वापसी पर क्या बोले अय्यर?
अय्यर ने अपनी चोट से वापसी के संघर्ष के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि चोट के दौरान उनका काफी वजन कम हो गया था, लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने खुद को फिर से फिट किया। उन्होंने कहा, 'चोट के बाद वापसी आसान नहीं होती, लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। अब मैं पूरी तरह फिट हूं और टीम का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।'
 

 

'हम अपने सभी घरेलू मैच जीतना चाहेंगे'
पंजाब के फैंस द्वारा दिए गए 'सरपंच साहब' के नाम पर प्रतिक्रिया देते हुए अय्यर ने कहा कि उम्मीदें ज्यादा होना अच्छी बात है, और उनका लक्ष्य साफ है, आईपीएल ट्रॉफी जीतना। वहीं, टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी कप्तान की बातों का समर्थन किया। उन्होंने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में खेलने को खास बताया। उन्होंने कहा, 'जब 30 हजार लोग आपको चीयर करते हैं, तो वो एक अलग ही एहसास होता है। हम इस साल अपने सभी होम मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।'

पंजाब किंग्स से लगाव पर क्या बोले अर्शदीप?
अर्शदीप ने अपने करियर में पंजाब किंग्स के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर भरोसा जताया, जब कोई और टीम तैयार नहीं थी। तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं इस फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहना चाहता हूं और टीम के लिए कई ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं।' टीम के इस आत्मविश्वास, मजबूत एकजुटता और जोश को देखते हुए, पंजाब किंग्स इस सीजन में दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: धमाकेदार घरेलू सत्र के बाद आईपीएल में धमाल मचाने को तैयार अनुकूल रॉय, KKR की प्लेइंग 11 में मौका तय?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed